जख्मी भाजपा विधायक ने इशारे-इशारे में बांका,भागलपुर और गोड्डा में सक्रिय एक बालू चोर पर साधा निशाना

झारखंड गोड्डा के भाजपा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर में हमला हो गया है। वे अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंचे और ईंट पत्‍थर से उनपर फेंकना शुरू कर दिया। उनका इलाज सदर अस्‍पताल में चल रहा है। उन्‍होंने बालू माफिया पर शक जताया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:54 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:54 AM (IST)
जख्मी भाजपा विधायक ने इशारे-इशारे में बांका,भागलपुर और गोड्डा में सक्रिय एक बालू चोर पर साधा निशाना
गोड्डा के जख्मी भाजपा विधायक अमित मंडल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जानलेवा हमले में जख्मी गोड्डा के भाजपा विधायक अमित मंडल ने अपने ऊपर हुए कातिलाना हमले को लेकर इशारे-इशारे में ही सही बांका, भागलपुर और गोड्डा में सक्रिय एक बड़े दागी बालू चोर गिरोह के सरगना पर निशाना साधा है। लोक नायक सदर अस्पताल भागलपुर में उपचार बाद कुशलक्षेम जानने आए जिला भाजपा के नेताओं की उपस्थिति में मीडिया से मुखातिब हो बांका निवासी बालू चोर गिरोह के एक सरगना पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बालू चोरी और तमाम गैरकानूनी धंधे का विरोध करने पर पूर्व में भी गोड्डा में उनपर हमला हो चुका है। इस हमले को भी वह बालू चोर गिरोह के विरोध करने का परिणाम मैन रहे हैं।

विधायक अमित मंडल ने फिलहाल किसी को नामजद आरोपित नहीं बनाया है। गोड्डा विधानसभा सीट पर उनके दादा सुमृत मंडल फिर उनके निधन पश्चात कुछ अंतराल बाद उनके पिता रघुनंदन मंडल और पिता के असामयिक निधन बाद अमित वहां से विधायक चुने जा रहे हैं। तिलकामांझी जवारीपुर में भी उनका पैतृक घर है। विरासत में राजनीति पाए अमित मंडल की पहचान तेजतर्रार युवा नेता के रूप में है। गोड्डा सीट पर इस बार विजयी घोषित होने पर भी विरोधी गुटों की तरफ से जमकर उत्पात मचाया गया था। राजनीतिक प्रतिस्पर्घा में बांका जिले के एक दागी से भी अमित मंडल की तनातनी जगजाहिर है। विधायक अमित मंडल हमेशा मुखरता से उक्त दागी के विरोध में आवाज उठाते रहे हैं। उसका प्रभाव भागलपुर, बांका और गोड्डा में रहा है।

यहां बता दें कि विधायक मंडल पर तब हमला हुआ जब वह अपने भागलपुर स्थित आवासीय परिसर थे। वे  अपने घर के गलियारे में टहल रहे थे। इसी दौरान कई लोग वहां आ धमके। विधायक पर पत्थर से हमला बोल दिया। वे जख्‍मी हो गए।  ईंट-पत्थर काफी देर पर वहां चलता रहा।  विधायक के छाती, पेट और पैर में भी चोटें लगी। अंगरक्षकों ने विधायक को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद सभी हमलावर लोग भाग खड़े हुए। तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन वहां पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

इस घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। उन्‍होंने विधायक का हाल-चाल जाना। हमले की जानकारी ली। उन्‍होंने भाजपा के प्रदेश व क्षेत्र के वरीय अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया। कहा कि-दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय के साथ, जिला उपाध्‍यक्ष संतोष कुमार, विपुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, कला संस्कृति मंच जिला संयोजक राज किशोर गुप्ता, संजीव भगत, दीपक शर्मा, संजय पासवान, युवा मोर्चा तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर, प्रेम यादव आदि साथ में थे। 

chat bot
आपका साथी