भाजपा नेता बंटी यादव प्रकरण: सिकंदरा से इंद्रदेव रंगदारी मांगी, दुर्गा भागलपुर रहकर करता रहा रेकी

भागलपुर के भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव रंगदारी प्रकरण में कई मोड़ सामने आया है। भाजपा नेता बंटी यादव की गाली सुन गुस्से में था दुर्गा। अपने गांव के इंद्रदेव से मिलकर दो करोड़ कमाने के लिए बनाई थी योजना।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 10:52 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 10:52 AM (IST)
भाजपा नेता बंटी यादव प्रकरण: सिकंदरा से इंद्रदेव रंगदारी मांगी, दुर्गा भागलपुर रहकर करता रहा रेकी
भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव से रंगदारी मांगने मामले में गिरफ्तार दुर्गा यादव, इंद्रदेव यादव और रेखा देवी के इकबालिया बयान चौंकाने वाले सामने आए हैं। पुलिस के समक्ष दिए इकबालिया बयान में दुर्गा ने स्वीकार किया है कि वह पहले बंटी यादव के यहां किराए पर मिठाई की दुकान चलाया करता था। जवारीपुर तिलकामांझी में ही किराए का मकान लेकर रहने लगा था।

नोटबंदी में दुकान नहीं चली। दुकान बंद कर छर्री-बालू की आपूर्ति करने लगा। उस दौरान बंटी यादव को भी बालू-छर्री की आपूर्ति के लिए आर्डर लिया था। समय पर आपूर्ति नहीं करने पर बंटी यादव ने गाली-गलौज कर दी। पूर्व में भी उनके व्यवहार से वह नाराज रहता था। उसी गुस्से में उसने तय कर लिया कि वह बंटी यादव को सबक सिखाएगा। इसी सिलसिले में वह अपने गांव उक्सी के दोस्त इंद्रदेव यादव से मिला। उसे जानकारी दे दो-तीन करोड़ रुपये कमाने की सोची थी। इंद्रदेव और उसके दोस्त सुरेंद्र यादव ने फ्राड सिम की जुगाड़ृ साइबर ठगी के धंधे से जुडे लोगों से लिया।

सिकंदरा जाकर इंद्रदेव ने बंटी यादव के मोबाइल पर फोन कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी। दुर्गा ने स्वीकार किया है कि इंद्रदेव अपने दोस्त सुरेंद्र से मिलकर 28 जून को सिकंदरा से फोन किया। वह भागलपुर आकर बंटी यादव और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने लगा। अचानक पुलिस आई और उसे गिरफ्तार कर ली। फिर इंद्रदेव और रेखा देवी को भी पुलिस पकड़ ली। इकबालिया बयान में फ्राड सिम, गुड्डु महतो से मोबाइल लेकर उसी के मोबाइल में सिम डालकर बंटी यादव को फोन करने की बात सामने आई है।

28 जून को ही अचानक गुड्डू महतो गुजरात के सूरत शहर चला गया। उससे फोन पर हुई बातचीत में रंगदारी मांगे जाने की बात कही और उसे भी रकम मिलने पर पैसे देने की बात कही। इंद्रदेव ने स्वीकार किया है कि वह गलत सोहबत में नशे का सेवन करने लगा था। रेखा देवी को अधिक रकम दे उससे मोबाइल और सिम मांगा गया था।

chat bot
आपका साथी