भागलपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला व मंडल स्तर पर तैयार करेगा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई हुई। जिला संयोजक ने इसकी अध्यक्षता की। प्रदेश संयोजक के निर्देश पर हर जिला मुख्यालय में फलदार पौधरोपण का कार्यक्रम करना है। बैठक में कई निर्देश दिए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:10 PM (IST)
भागलपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला व मंडल स्तर पर तैयार करेगा कार्यकर्ता
भागलपुर में भाजपा जनता पार्टी का कार्यक्रम हुआ।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक जिला संयोजक दीपक शर्मा के अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शशि शेखर झा सम्राट ने बताया कि प्रदेश संयोजक के निर्देश पर हर जिला मुख्यालय में फलदार पौधरोपण का कार्यक्रम करना है। इस निमित्त भाजपा जिला कार्यालय में फलदार पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधरोपन किया गया। उन्होंने बताया की व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा जल्द ही जिला व मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम किया जाएगा।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, क्षेत्रीय प्रभारी प्राणेश कुमार, जिला महामंत्री मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्य्क्ष शरद सलारपुरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन भारती, अमित साह, अनिल कड़ेल, संदीप शर्मा, हर्षप्रीत सिंह, आलोक सिंह बंटू आदि मौजूद थे।

वहीं श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि को भाजपा परिवार की ओर से पूर्व अध्यक्ष श्रमिक एवं परिवहन रहे कैलाश सिंह की वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर विक्रमशिला कॉलोनी में भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हरिवंश मणि सिंह ने कहा कि कैलाश भाई भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता में एक थे। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया की वो बेहतरीन इन्सान थे एवं संघर्षशिल थे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, पूर्व अध्यक्ष राधा रानी सिंह, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा माला सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण राजहंस, ललिता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदुभूषण झा ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, पुत्र कौशल किशोर एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित हो कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गोशाला में मनाया गया टीकाकरण उत्सव

सोमवार को गोशाला परिसर में टीकाकरण उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 190 लोगों ने कोरोना का टीका भी लिया। शिविर का उद्घाटन लायंस इंटरनेशनल जिलापाल नम्रता सिंह, दिगंबर जैन समाज के मंत्री अशोक पाटनी ने किया। अशोक जैन ने कहा कि क्लब के सदस्य इस तरह के आगे भी कार्य करते रहेंगे। कोरोना टीकाकरण के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, डा पंकज टंडन, लाली सरावगी, प्रज्ञा कुमार, तृप्ति शर्मा, अभिषेक डोकानिया, केतन साह, सुमित जैन, विनय साह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर 1200 रोटियां गायों को खिलायी गई।

chat bot
आपका साथी