BJP Bhagalpur : बूथ स्तर पर होगा ओबीसी मोर्चा का गठन, विधानसभा चुनाव की समीक्षा की

BJP Bhagalpur बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी है। पार्टी के ओबीसी मोर्चा का गठन बूथ स्‍तर तक होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आम लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:40 AM (IST)
BJP Bhagalpur : बूथ स्तर पर होगा ओबीसी मोर्चा का गठन, विधानसभा चुनाव की समीक्षा की
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता।

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा भागलपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भागलपुर के एक होटल में हुई। बैठक में भागलपुर विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को और मजबूत धारदार बनाने के लिए बूथ स्तर पर ओबीसी मौर्चा की कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के अधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सबको साथ लेकर हर हाल में चला होगा। उन्‍होंने कहा हमारा मकसद ही सबका साथ साबका विकास है। इसी सिद्वांतों पर संगठन मजबूत बना हुआ है। इस मूल मकसद को हमें जीवंत बनाए रखने की जरूरत है।  बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रभारी अमरदीप साह, क्षेत्रीय प्रभारी अनूप लाल साह, जिला प्रभारी गुड्डू राय, जिला मंत्री आनंद साह, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शाह, चंपानगर मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार उपस्थित मौजूद थे।

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। जिला भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के आग्रह पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर रेडियो पर प्रधानमंत्री की बातों को सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में खेती और उससे जुड़ी चीजों के साथ नए आयाम जुड़ रहे हैं। बीते दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। बरसों से किसानों की जो मांग थी, जिन मांगों को पूरा करने के लिए किसी समय में हर राजनीतिक दल ने उनसे जो वायदा किया था, वे मांगें पूरी हुई हैं। काफी विचार-विमर्श के बाद संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी रूप दिया। इन सुधारों से न केवल किसानों के बंधन खत्म हुए, बल्कि उन्हें अधिकार और अवसर भी मिले हैं। मोदी ने कहा कि कृषि की पढ़ाई कर युवा अपने आसपास के किसानों को उनसे जुड़ी बातें समझाएं। इससे किसानों को फायदा होगा।

chat bot
आपका साथी