कटिहार में हंगामा पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानिए क्या है मामला, नहीं थम रहा विवाद

कटिहार में कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान एक नेता द्वारा हंगामा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप शुरू हो यगा है। अब इसमें विधायक भी कूद पड़े हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 03:18 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 03:18 PM (IST)
कटिहार में हंगामा पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानिए क्या है मामला, नहीं थम रहा विवाद
कटिहार कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान हंगामा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है।

 जागरण संवाददाता, कटिहार। दो दिन पूर्व कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान मचे बवाल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही हंगामा कर रहे एक कार्यकर्ता के भाजपा अल्पसंख्यक सेल का प्रखंड अध्यक्ष होने का दावा किया है। यद्यपि जिला भाजपा अध्यक्ष लखी महतो ने इससे साफ किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप पूरी तरह निराधार है और उक्त शख्स का अब भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।

बैठक के दौरान हंगामा से किया इन्कार

इधर कोढा की पूर्व विधायक सह कांग्रेस एससी सेल के नेशनल झारखंड कोर्डिनेटर प्रभारी पूनम पासवान, सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रोफेसर विनोद यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मु. शमी, मनिहारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बासकी यादव व कोढा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पवन जयसवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान किसी भी कांग्रेसी ने हंगामा नहीं किया।

भाजपा कार्यकर्ता पर हंगामा करने का आरोप

उन्होंंने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है, हकीकत यह है की मनिहारी भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मु.तोफेज अली भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा किया। एक दूसरे दल के कार्यकर्ता का किसी अन्य दल की बैठक में जाकर हंगामा करना यह साबित करता है की पूरे देश में जनविरोधी कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस द्वारा जो आवाज उठाई जा रही है, उससे भाजपा बौखला गई है। बौखलाहट में आकर भाजपा के कार्यकर्ता इस तरह के हरकत कर रहे हैं। उन्होंने किसान सत्याग्रह पदयात्रा की सफलता के लिए कोढ़ा की जनता का आभार जताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरे मामले पर जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई किए जाने की मांग सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रोफेसर विनोद यादव ने की। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि अन्य दल के कार्यकर्ता कांग्रेस की बैठक में कैसे आए। वहीं, इस मामले को लेकर पूरे दिन शहर में चर्चा होती रही।

chat bot
आपका साथी