Bihar: महिला ने दूसरी बार लड़की को दिया जन्‍म तो दी यह सजा, मानवता हो गई शर्मसार

Bihar जमुई में महिला ने दूसरी बार एक लड़की को जन्‍म दिया। इसके बाद उसे ससुराल वालों को घर से दिया। वह भूखे प्यासे रात भर स्टेशन पर किसी तरह समय बिताया। अपने माता पिता को सूचना दी। फ‍िर थाना गई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:49 PM (IST)
Bihar: महिला ने दूसरी बार लड़की को दिया जन्‍म तो दी यह सजा, मानवता हो गई शर्मसार
घटना की जानकारी पुलिस को देती महिला।

जागरण संवाददाता, जमुई। जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के अंबा गांव में गुरुवार की रात लड़की जन्म देने पर एक महिला को घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने विवाह के बाद पांच साल के दौरान दो लड़की को जन्म दिया है। लड़का पैदा नहीं होने पर सुसराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दोनों बच्ची के साथ भूखे-प्यासे महिला रात भर स्टेशन पर पड़ी रही।

मानवता शर्मसार

शुक्रवार की सुबह महिला के माता-पिता झाझा पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। बताया जाता है कि छह वर्ष पूर्व मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव निवासी रामदेव पासवान ने अपनी पुत्री पूजा देवी की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के तहत अंबा गांव निवासी केदार रविदास के पुत्र धर्मेंद्र रविदास के साथ किया था। इस दौरान उपहार के तौर पर लड़के वालों को जेवरात एवं अन्य सामान भी दिए गए थे। कुछ दिनों तक धर्मेंद्र तथा पूजा के बीच अच्छा संबंध रहा। इस दौरान पूजा ने दो पुत्री को जन्म दिया।

पूजा के पिता ने कहा है कि जबसे मेरी पुत्री को लड़की हुई है तबसे सुसरालवालों द्वारा प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया गया। कई बार पुत्री के साथ मारपीट की गई। पूर्व में मलयपुर थाना में समझौता भी हुआ। बावजूद सुसुराल वाले मारपीट करते रहे। गुरुवार की शाम पति धर्मेंद्र रविदास एवं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने पूजा के इलाज के लिए दो लाख रूपया की मांग की। इसपर मैंने असमर्थता व्यक्त किया तो पूजा को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। एएसआइ विजय कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष के आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी