Bihar Unlock-2 Guideline: नई गाइडलाइन में क्‍या होगा खास, पूछे रहे भागलपुर के लोग, CM नीतीश के ट्वीट पर सबकी नजर, जानिए... क्‍या है संभावनाएं

Bihar Unlock-2 Guideline बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार कम हो जाने के बाद अब अनलॉ‍क की प्रक्रिया अपनाई गई है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार कुछ देर में अनलॉक-2 की घोषणा करेंगे। नीतीश कुमार के ट्वीट पर सबकी नजर है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:04 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:04 AM (IST)
Bihar Unlock-2 Guideline: नई गाइडलाइन में क्‍या होगा खास, पूछे रहे भागलपुर के लोग, CM नीतीश के ट्वीट पर सबकी नजर, जानिए... क्‍या है संभावनाएं
आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अनलॉक की घोषणा करेंगे।

भागलपुर, ऑनलाइन डेस्‍क। Bihar Unlock- 2 Guideline: लॉकडाउन लगने के बाद से बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार कम रहा है। बिहार लॉकडाउन खत्‍म कर अनलॉ‍क की प्रक्रिया अपनाया है। अनलॉक का पहला चरण 15 जून को समाप्‍त होगा। बुधवार 16 जून से अनलॉक के दूसरे चरण की गाइडलाइन जारी की जाएगी। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में आज फैसला होगा। दोपहर बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार राज्‍य के सभी जिलाधिकारियों व अन्‍य अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली गई है।

बताया जा रहा है कि किसी बड़ी छूट की उम्मीद कम ही है। बैठक के बाद इसकी घोषणा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बीच भागलपुर के लोगों ने कहा कि अब धीरे-धीरे अनलॉक किया जाना चाहिए। बहुत परेशानी हो रही है। सरकार को चाहिए कि जल्‍द से जल्‍द सभी को टीका लगवा दिया जाए। लोग भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करे। इससे कोरोन वायरस का संक्रमण रुकेगा। इस बीच लगातार लोग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का ट्वीट देख रहे हैं।

बड़ी छूट की उम्‍मीद नहीं

होटल, रेस्तरां आदि सेक्टर में छूट की उम्मीद कम है। रात्रिकालीन कर्फ्यू में राहत मिलेगा। शिक्षण संस्थान अभी बंद ही रहेंगे। सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक रहेगा। धार्मिक स्थल व सिनेमाघर बंद ही रहेंगे। दुकानें प्रतिदिन खोली जा सकतीं हैं।

संभावित गाइडलाइन

दुकानें एक दिन के अंतराल सप्‍ताह में तीन दिन खुल रहा था। सुबह छह बजे से शाम पांच बजे समय निर्धारित की गई थी। लेकिन उम्‍मीद है कि दुकानें रोज खेली जाएंगी।

होटल, रेस्तरां के लिए पहले जैसा ही नियम रहेगा।

सार्वजनिक, सांस्कृतिक, धार्मि‍क, राजनीतिक, शैक्षणिक व खेलकूद के आयोजन नहीं होंगे। धार्मिक स्थल नहीं खोले जाएंगे। सिनेमाघर भी बंद ही रहेगा।

विशेष नियम के तहत दिन में वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। सरकारी और निजी गाड़ियां पर क्षमता से आधे यात्री सवार होंगे।

शादी समारोह, अंतिम संस्कार व श्राद्ध में शामिल होने वालों की संख्‍या बढ़ाई जा सकती है। सार्वजनिक स्थलों पर सभी आयोजन पर रोक जारी रहेगी।

सरकारी और निजी कार्यालय खोले जाएंगे, जहां 50 फीसद कर्मचारियों आ साकते हैं। नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग में छूट दी जा सकती है।

शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।

जुलाई में बड़ी राहत

अनलॉक में बड़ी राहत के लिए जुलाई के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।

chat bot
आपका साथी