Bihar Tourism: राजगीर के बाद मंदार, रोप-वे उद्घाटन को तैयार, कर रहा CM Nitish Kumar का इंतजार

Bihar Tourism को बढ़ावा देने के लिए बांका के मंदार पर्वत पर रोप-वे बनकर तैयार हो गया है। राजगीर के बाद बिहार का दूसरा रोप-वे है। अब पर्यटक यहां से वादियों का लुफ्त उठाएंगे। इसके उद्घाटन को लेकर CM Nitish Kumar का इंतजार किया जा रहा है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:21 PM (IST)
Bihar Tourism: राजगीर के बाद मंदार, रोप-वे उद्घाटन को तैयार, कर रहा CM Nitish Kumar का इंतजार
बांका के मंदार पर्वत पर रोप-वे बनकर तैयार हो गया।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। Bihar Tourism राजगीर के बाद मंदार का रोप-वे तैयार हो चुका है। रोप-वे उद्घाटन को लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के संभावित आगमन को लेकर दिन रात कार्य हो रहा है। तैयारी अंतिम चरण में है। सभी कार्यों को फाइनल टच दिया जा रहा है। रोप-वे निर्माण कंपनी राइट्स के सीनियर इंजीनियर रोप-वे का फाइनल ट्रायल कर रहे हैं। एमडी के निर्देश के बाद रोप-वे की पुरानी इंजन को बदल कर नया लगा दिया गया है। नए इंजन से ट्रायल भी सफल रहा है। इसके अलावा रोप-व केबिन से उतरने के लिए स्थाई प्लेटफार्म का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

इंजन का कवरिंग का काम किया जा रहा है।

पापहरणी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का रंग रोगन का कार्य चल रहा है। हेलीपैड से लेकर रोप-वे स्थल तक बैरिकेडिंग कर सड़क का कालीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। पीएचईडी विभाग द्वारा जगह-जगह नल लगा कर पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। रोशनी से लेकर साफ सफाई व सड़क सभी को दुरुस्त कर लिया गया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आगमन को लेकर मंदार में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है।

पर्वत शिखर पर सीता कुंड, आकाशगंगा, जैन मंदिर के पास बन रहे सीटिंग बैंच, पाथ-वे का काम पूरा कर लिया गया है। कामधेनु मंदिर व पापहरणी तालाब के चारों तरफ बने घाट को सफाई कर्मी द्वारा चकाचक किया जा रहा है। बीडीओ पंकज कुमार,सीओ विजय कुमार गुप्ता,पर्यटन जेई ओमप्रकाश,मंदार प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य थे। पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता धनंजय नारायण ने बताया कि रोप-वे निर्माण कंपनी राइट््स द्वारा कमीशङ्क्षनग रिपोर्ट का प्रमाण पत्र देने के बाद ही उद्घाटन की तिथि फाइनल होगी। फिलहाल पर्यटन विभाग 19 या 20 सितंबर को लेकर काम किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी