Bihar: प्रेम प्रसंग का इतना दुखद अंत... बांका में युवक की कर दी हत्‍या

बांका में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ। युवक का बबूल पेड़ से लटका हुआ मिला शव।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:17 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:17 AM (IST)
Bihar: प्रेम प्रसंग का इतना दुखद अंत... बांका में युवक की कर दी हत्‍या
बांका में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्‍या कर दी गई है।

जागरण संवाददाता, बांका। बांका के बौंसी थाना क्षेत्र के पोराई गांव निवासी 22 वर्षीय भारत पासवान की लाश मनकोठी बांध के बबूल पेड़ में गले से गमछी बंधा हुआ लटका मिला। पुलिस ने युवक की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। वैसे, यह हत्या है या आत्महत्या। इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की संध्या मृतक भारत जब देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गयी। इस क्रम में गांव से एक किलोमीटर बाहर उक्त स्थान पर शव मिलने पर परिजनों ने युवक को पेड़ से उतार कर उसे रेफरल अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस मामजे में मृतक के पिता हरी पासवान ने सुभाष मांझी, पंचानंद मांझी, दिलीप, होरील और वीरेंद्र मांझी व परमानंद मांझी उर्फ ढीचका को आरोपित किया है। पुलिस ने इस मामले में परमानंद मांझी उर्फ ढ़ीचका को पूछताछ के लिए थाना लाया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक का गांव के ही एक लड़की से प्रेम था। जिसमें पिछले सप्ताह दोनों ने भागकर विवाह किया था। इसके बाद जसीडीह ट्रेन पर दूसरे शहर जाने के क्रम में परिजनों ने लड़की को उतार अपने घर ले गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव में उक्त लड़की पांच वर्ष की आयु में ही बाल विवाह हुआ था। उसका 15 दिन बाद ही लड़की का गौना होने वाला था। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के दाहिने पांचों उंगलियों के साथ बाएं एक अंगुली का कुल छह उंगली के नाखून उखाड़ दिए हैं। वहीं, पैर के नाखून घीसकर छीलने के बात कही जा रही है। मृतक भरत दो भाइयों में छोटा भाई था। इधर, बेटे की मौत पर मां मंजू देवी और घर के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आरक्षी निरीक्षक गोपाल कुमार सिंह ने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी