Bihar: प्रेम प्रसंग का इतना दुखद अंत... बांका में युवती को मार डाला

बांका में प्रेम प्रसंग में एक युवती की हत्या कर दी गई। मामले में केस दर्ज किया गया है। इसी दौरान लड़का शादी करने से इंकार कर रहा था। इसको लेकर पूर्व से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:39 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:39 AM (IST)
Bihar: प्रेम प्रसंग का इतना दुखद अंत... बांका में युवती को मार डाला
बांका में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्‍या।

जागरण संवादाता, बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में प्रेम प्रसंग मामले को लेकर एक युवती की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के कठोर निवासी कृत्यानंद यादव की पुत्री मंजू कूमारी का प्रेम प्रसंग हरिपूर निवासी अरविंद पंजियारा के पुत्र सोनू कुमार से पिछले एक वर्षों से चल रहा था। इसी दौरान लड़का शादी करने से इंकार कर रहा था। इसको लेकर पुर्व से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में सोमवार को प्रेमी ने शादी का प्रलोभन देकर अपने घर बुलाकर प्रेमिका की हत्या कर देने की बात सामने आई है।

इस संबंध में मृतक लड़की के भाई नितेश कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि इसकी बहन को सोमवार को हरिपुर निवासी सोनू कुमार ने कोर्ट में शादी करने की बात कहकर अपने घर पर बुलाया और नाले में डूबा कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि प्रेमी सोनू का कहना है कि उक्त लड़की उसके घर में जबरन घुसना चाह रही थी। जिसका विरोध उसने किया और उसे जोर से धक्का मारा जिसके वजह से वह घर के बाहर गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।वहीं, पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया की प्रेम प्रसंग मामले में हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की प्रक्रिया जारी कर दी गई है।

पत्नी पर रुपया एवं जेवराती लेकर भागने का आरोप

रजौन प्रखंड क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी गुरुदेव यादव ने थानाध्यक्ष को पत्नी राखी देवी द्वारा घर में रखे रुपए एवं जेवरात लेकर भागने का आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार आवेदक ने कहा है कि हमारी शादी विगत वर्ष रजौन क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में हुई है। वह शादी के बाद से ही तीन बार घर से भाग चुकी है। तीनों बार समाज के गणमान्य लोगों द्वारा पत्नी के साथ समझौता वार्ता करा कर वापस लाया। आवेदक ने कहा वे कमाने के लिए बाहर निकला।

chat bot
आपका साथी