बिहार राज्य पथ परिवहन निगम: स्मार्ट सिटी में यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट सुविधा, भागलपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक पदभार संभाला

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भागलपुर में पदभार संभालने के बाद बताया कि सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव। दिव्यांग व स्वतंत्रता सेनानी को पास दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 11:57 AM (IST)
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम: स्मार्ट सिटी में यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट सुविधा, भागलपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक पदभार संभाला
क्षेत्रीय प्रबंधक शांडिल्य ने बताया कि उनका प्रयास होगा कि स्मार्ट सिटी के यात्रियों को स्मार्ट सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने पदभार संभाल लिया। उनके जिम्मे भागलपुर, मुंगेर व जमुई प्रतिष्ठान है। उनका तबादला गया से भागलपुर हुआ है। भागलपुर के प्रमंडलीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह का तबादला गया हुआ। पदभार संभालने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक शांडिल्य ने बताया कि उनका प्रयास होगा कि स्मार्ट सिटी के यात्रियों को स्मार्ट सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। भागलपुर से सुल्तानगंज और भागलपुर-कहलगांव के बीच सिटी बस सेवा शुरू करने के अलावा स्टेशन, विश्वविद्यालय आदि जगहों से बसें चलाई जाएगी।

इसके लिए मुख्यालय से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय पर चलने वाली सिटी बस सेवा के दौरान जाम से परेशानी हो सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बहुत सारी जमीन अतिक्रमित है। उसे अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी से मदद ली जाएगी। अमीन से नापी कराकर सर्किल ऑफिसर से भी मदद ली जा रही है।

दिव्यांग व स्वतंत्रता सेनानी के अलावा प्रबुद्ध लोगों को पास दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगे। डीजल की बढ़ती कीमत व कोरोना प्रोटोकाल के पालन के लिए 50 फीसद यात्रियों को बैठाने की व्यवस्था होने के बीच बेहतर सेवा कैसे यात्रियों को मिले, इसके लिए भी मुख्यालय से दिशा-निर्देश लिया जाएगा। प्राइवेट बसों की अपेक्षा निगम की बसों का किराया कम है। पदभार ग्रहण के दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिवेश चौरसिया, डीओ राजकिशोर यादव आदि मौजूद थे।

पेयजल की बर्बादी पर विफरे डीएम तो, निगम ने टोटी में लगाया नल

शहर में जनसुविधा को लेकर निगम प्रशासन ने जनता जन की सुविधा दी है, ताकि लोगों को पेयजल का लाभ मिल सके। लेकिन शहर में कई जगह टोंटी में नल ही नहीं है। जिससे लाखों लीटर पेयजल नाले में गिरकर बेकार हो रही है। निगम की इसी कुव्यवस्था पर डीएम सुब्रत की नजर पड़ गई। बुधवार को आवास से कार्यालय की ओर जाने के क्रम में पशुपालन विभाग के सामने नल नहीं होने से पेयजल बर्बाद हो रहा है। इसे देखते ही निगम के अधिकारी को जवाब तलब शुरू हुआ। इसके बाद निगम के सिटी मैनेजर रवीश वर्मा को नल लगाने का आदेश मिला। इस पर जलकल शाखा ने एक घंटे में नल लगाकर फोटो भी भेज दिया। शायद यही तत्परता शहर में अन्य जनता नल को लेकर दिखाया जाता तो पेयजल की बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता था।

इधर, तिलकामांझी चौक पर गंदगी देखकर डीएम ने निगम को व्यवस्था में सुधार का सख्त निर्देश दिया है। इसे लेकर सिटी मैनेजर ने वार्ड 32, 30 और 26 के वार्ड प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सभी वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी तय होगी। चौक की साफ-सफाई के साथ चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव होगा।

chat bot
आपका साथी