भागलपुर में नीतीश के मंत्री ने राजद पर फोड़ा बम, बोले- तेजस्वी बन रहे अपने मियां मिट्ठू

राजस्व व भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने भागलपुर में राजद पर हमला किया। वे जिले के प्रभारी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि राजद का अस्तित्व अब समाप्त हो गया है। तेजस्वी यादव अपने मियां मिट्ठू बोल रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:35 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:35 PM (IST)
भागलपुर में नीतीश के मंत्री ने राजद पर फोड़ा बम, बोले- तेजस्वी बन रहे अपने मियां मिट्ठू
तेजस्वी यादव पर मंत्री रामसूरत राय ने लगाए कई आरोप।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। राजद नेता तेजस्वी यादव के 15 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री बगेंगे। यह सवाल पर बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने यहां पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने मियां मिट्ठू बन रहे हैं। सूबे में ऐसे हालात नहीं हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास पथ की ओर अग्रसर है। केंद्र और राज्य सरकार में पूरी तरह सामंजस्य है। बिहार का विकास हो रहा है। सुशासन की सरकार है। जनता को न्याय मिलता है। उन्होंने कहा कि राजद का अस्तित्व ही अब समाप्त होने के कगार पर है। बिहार की जनता अब गलती नहीं करेगी। एनडीए पर जनता को पूरा भरोसा है। तेजस्वी यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।

राजस्व व भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने भागलपुर में बाढ़ राहत का भी जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों की सुधि ली। इसी दौरान किसी ने मंत्री को सूचना दी गई कि खरीक प्रखंड के चोरहर में कटाव पीडि़तों को भोजन नहीं मिल रहा है। 130 परिवारों के समक्ष आवास सहित भोजन-पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंत्री ने तत्काल डीएम को बुलाकर चोरहर में सामुदायिक रसोई शुरू कराने का आदेश दिया। इसके पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह ने मंत्री के समक्ष मेरचा, चोरहर, सिंहकुंड के कटाव पीडि़तों व विस्थापितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोसी के कटाव से विस्थापित तीन गांवों के लोगों को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल रही है।

नवगछिया में भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय का स्वागत

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय बुधवार को नवगछिया पुहंचे जहां उनका अनेकों जगहों पर एनडीए व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर नवगछिया भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंत्री रामसूरत राय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में अभिनंदन सर पार्टी कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मांगों को लेकर आवेदन सौंपा

जिला मंत्री अजित पटेल मुकेश राणा जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बिहुला की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग एवं नवगछिया में पुराने वार्ड नं तीन का सर्वे जल्द कराने की मांगों को रखा। इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव ने गोपालपुर अंचल अंतर्गत खास मल कचहरी को रंगरा अंचल में समायोजन का मुद्दा उठाया पूर्व सांसद ने कहा कि गोपालपुर प्रखंड का अधिकतर गांव खास माल में आता है जिसके कारण लोगों को रसीद कटाने से लेकर के सभी तरह की जमीन के कागजात को लेकर के 15 से 20 किलोमीटर घूमकर रंगरा प्रखंड जाना पड़ता है जिससे लोगों को परेशानी होता है प्रखंड गोपालपुर अंचल रंगरा होने से कई तरह के कागजात में भी परेशानी होती है उन्होंने कहा कि अगर इसको गोपालपुर में रहने दिया जाए तो आम लोगों को इसकी सुविधा होगी वही इस मौके पर नवगछिया अंचलाधिकारी एवं अन्य अंचलों के अंचलाधिकारी वो कई राजस्व पदाधिकारी के भी लोगों ने शिकायत किया शहीद पुर निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ गुलाबी जी ने कहा कि सैदपुर गांव में स्थित अंग्रेजों बना उच्च विद्यालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में रह गया है

जिसे तत्काल वहां पर नए भवन के निर्माण की जरूरत है जिसके उपरांत पठन-पाठन के साथ इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय बनाने की प्रक्रिया हो पाएगा। इस मौके पर मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर जो भी समस्याएं हैं जो भी आवेदन आया है उसे पारदर्शिता के साथ जांच किया जाएगा जहां तक संभव होगा लोगों की समस्या की सुनवाई होगी।

पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय नवगछिया भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र से लेकर के फूल बुके से स्वागत किया।

राजस्व जिला बनाने का मांग

पति के कार्यकर्ता सर जिला महामंत्री मुकेश राणा ने नवगछिया को पूर्व राजस्व जिला बनाने को लेकर के मन किया नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने को लेकर के ऐसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मांग रखी जिस पर मंत्री ने इस पर विचार कर जल्द ही इस पर निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।

बाढ कटाव से हो स्थाई निदान की मांग

नवगछिया के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने नवगछिया में बार कटा एवं विस्थापन को लेकर क बड़ी समस्या बताया जिसे तत्काल बाढ एवं कटाव से स्थाई निदान के लिए सरकार पर ध्यान देने का मांग की।

दाखिल खारिज अपील अब डीसीएलआर के यहां भी होने लगा

मंत्री ने अपने विभाग की समस्या को बताते यह कहा कि विभाग में अमीन कर्मचारी से लेकर के कर्मियों तक की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। जल्द ही 8500 कर्मचारी से राजस्व में किसी तरह का कमी नो हो उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री होने के नाते हम यहां की सभी समस्याओं को अगर देखेंगे तो धीरे-धीरे समस्या का निदान होगा कहीं पर भी किसी भी तरह का कोई पदाधिकारी किसी कार्य में लापरवाही करता है तो सीधी शिकायत मेरे कार्यालय में कर सकते हैं उन्होंने लोगों एवं कार्यकर्ताओं से अपील किया कि किसी भी परिस्थिति में कहीं पर रुपए की मांगे क्या भ्रष्टाचार जैसा लगे तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें।

कार्यकर्ताओं के भी समस्या सुनी जाय मंत्री

नवगछिया में भागलपुर के प्रभारी मंत्री सह भूमि सुधार सह राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है इसलिए नीचे से लेकर के ऊपर के कार्यकर्ताओं को भी समस्या सुनी जा उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जो भी समस्या प्रखंड स्तर का हो उसे तत्काल हम लोगों के कार्यालय तक इसकी सूचना दिया जाए। मालूम हो कि गोपालपुर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा ने गोपालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर के आवेदन देकर जांच का मांग किया है।

इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रुप वरिष्ठ नेता अरविंद चौधरी भोला कुमार गुलाबी सिंह मुकेश राणा अजय कुमार सिंह राजेश यादव दिनेश यादव बॉस की मंडल मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा रंजीत झा चंदन भगत जिला परिषद सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष नंदनी सरकार बास्की मंडल मुखिया गिरधारी पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पार्टी के नेता मौजूद थे।

मेयर ने प्रभारी मंत्री से की शिकायत

समीक्षा भवन में बुधवार को प्रभारी मंत्री के बैठक के दौरान मेयर सीमा साहा ने नगर निगम की लचर व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज की। उन्होंने कहा कि गत बैठक में जो भी निर्देश दिए गए थे उसका निगम के अधिकारियों ने अब तक अनुपालन नहीं किया है। बाढ़ से पहले तैयारी के लिए नाले की उड़ाई और जलजमाव के निदान के लिए पंङ्क्षपग की व्यवस्था का निर्देश दिया गया था। अब शहर के कई वार्डो में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नाथनगर के रतन बाबा स्थान और जैन मंदिर परिसर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन निगम के पास पानी निकालने के लिए पंप सेट तक नहीं है। कई दिनों से लोग जल जमाव से परेशान हैं। इसके अलावा जितने भी निर्देश दिए गए थे उसका भी अनुपालन नहीं हुआ है। शहर में अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं। पीएचईडी विभाग इसकी मरम्मत कार्य भी नहीं कर रहा।

नारायणपुर में मंत्री का स्वागत

भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री रामसूरत राय बुधवार को नारायणपुर पहुंचे। नारायणपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बौधनारायण यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर भाजपा नारायणपुर के प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव, शोषण यादव, दिनेश यादव, संजय शर्मा, पिंटू गुप्ता, जदयू के पवन सिंह, मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया गीता देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिहपुर में भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मड़वा गांव के पास एनएच 31 पर मंत्री का अभिनंदन किया गया।

बरारी में मंत्री राम सूरत राय का हुआ भव्य स्वागत

नवगछिया से भागलपुर आने के क्रम में मंत्री राम सूरत राय का बरारी में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री राम सूरत राय का बरारी विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पहले से काफी संख्या में स्थानीय ल सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार यादव उर्फ राजू यादव, खगडिय़ा के पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री रामसूरत राय को सामाजिक कार्यकर्ता राजेश यादव ने बरारी, सबौर, मीरा चक आदि इलाके से जुड़ी विभिन्न नागरिक समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन भी दिया।

chat bot
आपका साथी