Bihar Politics: प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल पहुंचे भागलपुर, बोले- बिहार में अकेले दो तिहाई सीट जीतेगी भाजपा

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डा संजय जायसवाल भागलपुर पहुंचे। प्रशिक्षण शिविर के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए उन्‍होंने कहा कि बिहार में अगले चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटें भाजपा अकेले जीतेगी। सभी बूथों पर बनाए जाएंगे पन्ना प्रमुख।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:43 PM (IST)
Bihar Politics: प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल पहुंचे भागलपुर, बोले- बिहार में अकेले दो तिहाई सीट जीतेगी भाजपा
पत्रकार वार्ता के दौरान रोहित पांडेय और डा संजय जायसवाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटें जीतेगी। इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक 17 जिला जिलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं, अनुशांगिक संगठन से संबंध के बारे में कार्यकर्ताओं दी गई। इसके बाद बूथ स्तर पर संगठन को खड़ा किया जाएगा। सभी बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा। साथ ही बूथ से जुड़े हर मोहल्ले से एक व्यक्ति को खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुडऩे वाले व्यक्ति विशेष या परिवार के कारण नहीं, बल्कि सिद्धांत के कारण जुड़ते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कटोरिया की विधायक निक्की हेम्ब्रम से जुडे सवाल पर कहा कि विधानमंडल की बैठक का मामला है, उसे वहीं सुलझाया जाएगा। यह सार्वजनिक मैटर नहीं है, इसलिए इस संबंध में कुछ नहीं कहेंगे। भागलपुर में भाजपा की लगातार हो रही हार के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में ऐसा होता है। पार्टी को और भी मजबूत बनाने के लिए ही प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यूपी चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा और भी बहुमत से जीतेगी। यूपी सरकार ने पांच वर्षों में काफी काम किया है। अपराध को समाप्त किया है। राष्ट्रीय रागमार्ग, औद्योगिक विकास किया है। इसका फायदा वहां भाजपा को मिलेगा।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा आपस में मारपीट किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पहले कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। इसके बाद इस मामले को अनुशासन समिति के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने विधानसभा में वंदे मातरम के सवाल पर कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह देश से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वंदे मातरम को लेकर वोट बैंक की रातनीति कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, मीडिया प्रभारी इंदुभूषण झा, प्‍यारे हिंद, नभय कुमार चौधरी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी