Bihar Politics: कांग्रेस की नई टीम की जल्‍द होगी घोषणा, लखीसराय में भक्‍तचरण दास ने कही बड़ी बात

Bihar Politics बिहार कांग्रेस की नई टीम की घोषण जल्‍द होगी। इसमें युवाओं को तरजीह दी जाएगी। ये बातें बिहार प्रभारी भक्‍तचरण दास ने लखीसराय में कही। वे भागलपुर से पटना जाने के क्रम में लखीसराय में कुछ देर के लिए रुके थे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 06:46 PM (IST)
Bihar Politics: कांग्रेस की नई टीम की जल्‍द होगी घोषणा, लखीसराय में भक्‍तचरण दास ने कही बड़ी बात
Bihar Politics: लखीसराय में कार्यकर्ताओं से बात करते भक्‍तचरण दास।

संसू.,बड़हिया (लखीसराय)। कांग्रेस पार्टी के संगठन को प्रदेश के हर कस्बे एवं गांव के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बिहार कांग्रेस की नई टीम की घोषणा बहुत ही जल्द किया जाएगा। नए संगठन का विस्तार बिहार के हर घर तक किया जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भक्तचरण दास ने गुरुवार की रात बड़हिया में कही।

-कांग्रेस का विस्तार घर-घर तक होगा : भक्तचरण दास

-भागलपुर से पटना जाने के दौरान बड़हिया में बोले कांग्रेस के बिहार प्रभारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष व अन्‍य नेता भी थे साथ  

वे बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शरीक होकर भागलपुर के कहलगांव से पटना लौट रहे थे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़, कांग्रेस विधायक राजेश राम एवं छत्रपति यादव आदि थे। इस दौरान वहां पर स्‍थानीय नेताओं ने सभी का स्‍वागत किया। हालांकि कुछ ही देर बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए। 

कहा- नई टीम में युवाओं को दिया जाएगा स्‍थान 

भक्तचरण दास ने कहा कि कांग्रेस संगठन की नई टीम में युवाओं को स्थान दिया जाएगा। आज पूरे देश में मोदी सरकार की गलत नीति के कारण बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे देश के गरीब बेसहारा एवं मध्यमवर्गीय लोग काफी परेशान हैं। इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक जन आंदोलन चलाया जाएगा। लखीसराय जिला की तरह पूरे प्रदेश में गांव-गांव पांव-पांव कार्यक्रम चलाया जाएगा।

लोहिया चौक के पास कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत 

इस मौके पर लोहिया चौक के समीप कांग्रेस नेता अमरेश कुमार अनीस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चुनचुन सिंह, अजय सिंह, ज्ञान गौरव, शत्रुघ्न सिंह, जयकिशोर यादव, तीरथ सिंह, महेंद्र सिंह, दशरथ महतो, महेश सिंह, मणिकांत पासवान, शंभु कुमार सिंह, कुंदन झा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

::::

क्रद्गश्चशह्म्ह्लद्गह्म् ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

9999

chat bot
आपका साथी