Bihar Politics : गोल्डन गर्ल पहुंची जमुई, कहा-पंचायत स्तर पर स्टेडियम और खेल मैदान का इस तरह हो निर्माण...

Bihar Politics जुमई से भाजपा की विधायक और गोल्‍डन गर्ल श्रेयसी सिंह ने कहा कि खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्‍तर पर स्‍टेडियम और खेल मैदान का निर्माण कराया जाए। इससे गांव के खिलाडियों को मौका मिलेगा।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM (IST)
Bihar Politics : गोल्डन गर्ल पहुंची जमुई, कहा-पंचायत स्तर पर स्टेडियम और खेल मैदान का इस तरह हो निर्माण...
Bihar Politics : जुमई से भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह। जागरण।

संवाद सहयोगी, जमुई। Bihar Politics : गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है सरकार और प्रशासन को उचित मंच देने की ताकि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्टीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा सकें। श्रेयसी सिंह शुक्रवार को स्थानीय परिसदन भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा मिले, इसके लिए हमने जमुई में स्पाट्र्स कंपलेक्स की मांग सरकार से की है। इस विषय पर उनकी खेल मंत्री से बात भी हुई है जिस पर उन्होंने आश्वासन भी दिया है।

जमुई के गरसंडा में जल्द ही स्पोट्र्स कंपलेक्स का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और जमुई के धोवघट में साईं सेंटर के निर्माण को लेकर केंद्रीय टीम का दौरा भी 20 अप्रैल के आसपास होगा। श्रेयसी सिंह ने कहा कि राजगीर में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और खेल विश्वविद्यालय बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। खेल विश्वविद्यालय के बनने से बिहार के प्रतिभावान खिलाडिय़ों की प्रतिभा में और निखार आएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी स्टेडियम और खेल मैदान का निर्माण हो ताकि समाज के हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके। आगे कहा कि जमुई से पटना के लिए डीलक्स बस सेवा प्रारंभ करने की मांग विभागीय मंत्री से की हूं। आशा है कि बहुत जल्द लोगों को डीलक्स बस की सेवा मिलनी शुरु हो जाएगी।

जमुई विधायक ने कहा कि लोगों की शिकायत रही है कि सरकार की बहुत सारी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही है। मैं राज्य एवं केंद्र की योजनाओं को जमीनी स्तर पर कार्य कर दिखाना चाहती हूं। इसके लिए लगातार राज्य से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री तक के संपर्क में हूं। बंगाल चुनाव पर पूछे गए सवाल पर श्रेयसी ने भाजपा की जीत सुनिश्चित होने की बात कही। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद केशरी, सोनेलाल पासवान, ब्रजेश सिंह राजपूत, गोपाल कृष्ण, धीरज सिंह, रामबालक दूबे, बबलू सिंह, रतन सिंह, रवि सिंह, संतोष सिंह, टिंकू सिंह आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में आइएसएफ द्वारा आयोजित विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर पहली बार जमुई पहुंची विधायक श्रेयसी सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं और जमुई की जनता ने जोरदार स्वागत किया।  

chat bot
आपका साथी