Bihar Cabinet Expansion: लगातार दूसरी बार नीतीश ने लेसी पर जताया भरोसा, धमदाहा विधायक बन गईं मंत्री

Bihar Cabinet Expansion 2020 के विधानसभा चुनाव में चौथी बार चुनाव जीत विधायक बनी हैं लेसी सिंह। पूर्व में समाज कल्याण मंत्री का संभाल चुकी हैं जिम्मा। इस बार उन्‍हें खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 04:07 PM (IST)
Bihar Cabinet Expansion: लगातार दूसरी बार नीतीश ने लेसी पर जताया भरोसा, धमदाहा विधायक बन गईं मंत्री
Bihar Politics : धमदाहा विधानसभा लेसी सिंह दुबारा मंत्री बने।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Bihar Cabinet Expansion धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चुनाव जीतकर विधायक बनीं लेसी सिंह दूसरी बार मंत्री बनी। इस बार उन्हें खादय एवं  उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। इसके पूर्व वे बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग का मंत्रालय संभाल चुकी हैं। जदयू कोटे से लेसी सिंह के मंत्री बनने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। मूल रूप से धमदाहा के सरसी की रहने वाली लेसी सिंह वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में वे आरजेडी के दिलीप यादव को 33594 मत से हराकर जीत दर्ज की है। उन्हें 97057 मत प्राप्त हुआ था।  इस बार लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वे समाज कल्याण मंत्री थे।

चार बार से लगातार जीत रहीं हैं चुनाव

लेसी सिंह को कद्दावर नेता के रूप में लोग जानते हैं। समता पार्टी काल से ही नीतीश कुमार के साथ रही हैं। पहली बार वर्ष 2000 में, दूसरी बार 2010 में फिर 2015 के चुनाव में और 2020 में चौथी बार चुनाव जीत चुकी है। बताते चलें कि पहली बार वर्ष 2000 में चुनाव जीती थी। इसके बाद फिर 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में निर्वाचित हुई थी लेकिन उसी वर्ष अक्टूबर में संपन्न विधानसभा चुनाव में वे हार गई थीं। 2010 में जदयू से चुनाव लड़ी और विधानसभा पहुंची। इसके बाद से लगातार धमदाहा से विधानसभा चुनाव जीतती आ रही हैं।

समर्थकों में खुशी का माहौल

लेसी सिंह के पति मधुसूदन सिंह उर्फ बुट्टन सिंह की हत्या बाद वे काफी संघर्ष कर जनता के बीच अपनी पैठ बनाई और लगातार चुनाव जीतती आ रही हैं। जनता के बीच सहयोग की छवि ने उसे बार-बार विधानसभा के चौखट से लेकर मंत्री पद के ताजपोशी तक पहुंचाया है। मंत्रिमंडल में शामिल करने से क्षेत्र के लोगों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू के सभी पदाधिकारी और विधानसभा क्षेत्र के जनता के प्रति आभार जताया।

chat bot
आपका साथी