Bihar politics: CM नीतीश के विधायक ने भागलपुर के JDU सांसद को कहा शराब तस्‍कर, बोले- अगला सांसद मैं हूं, Watch video

Bihar politics भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और सांसद अजय कुमार मंडल के बीच का खटास फ‍िर चर्चा में आ गया है। गोपाल मंडल ने सांसद को दारू निर्माण करने वाला और अफीम की खेती करने वाला बताया। Watch video

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:54 PM (IST)
Bihar politics: CM नीतीश के विधायक ने भागलपुर के JDU सांसद को कहा शराब तस्‍कर, बोले- अगला सांसद मैं हूं, Watch video
Bihar politics: विधायक गोपाल मंडल और सांसद अजय कुमार मंडल।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फ‍िर सुर्खियों में आ गए। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले विधायक ने इस बार अपनी ही पार्टी के सांसद को अफीम की खेती करने वाला बताया दिया। इसके अलावा विधायक ने भागलपुर के संसद अजय कुमार मंडल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका वीड‍ियो लगातार वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विधायक गोपाल मंडल की पत्‍नी सविता देवी जिला परिषद का चुनाव लड़ रहीं हैं। इसी दौरान विधायक उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने इस्माइलपुर प्रखंड के नारायणपुर चंडीस्थान पहुंचे। वहां उन्‍होंने चुनावी सभा को संबोधित किया।

#भागलपुर जिले के गोपालपुर #विधानसभा के जदयू #विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के भागलपुर के #सांसद अजय कुमार मंडल को कहा-अफीम की खेती करने वाला। कहा- बनाते हैं दारू (शराब), नहीं देते दर्शन। pic.twitter.com/fP9F8UMTda

— Dilip Kumar Shukla (@DilipKrShukla) December 5, 2021

विधायक ने कहा कि संसद अजय कुमार मंडल का हम कभी विरोध नहीं करते हैं। हम दोनों जदयू के हैं। लेकिन वे कभी दर्शन ही नहीं देते। उन्‍होंने सांसद को कहा कि कभी-कभी इस्माइलपुर की जनता को भी दर्शन दें, जैसे हम देते हैं। यहां के लोगों ने आपको झार कर (काफी) वोट दिया है। कहा कि सांसद हमको पाकेटमार समझते हैं। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो ट्रैक्टर के टेलर पर दारू पैदा करता हो, अफीम की खेती करता हो, वो हमारे सांसद हैं। वाह रे सांसद...! चुनाव जीता दिया, लेकि आप इलाके के लोगों ने भेंट नहीं देते हैं। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं तो आगे-पीछे करते हैं। आपका नैया डूब जायेगा, नहीं बचेगा।

#भागलपुर के गोपालपुर विस के जदयू विधायक नरेंद्र कु नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्‍नी सविता देवी जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं।विधायक वोट मांग रहे हैं।इस्माइलपुर के नारायणपुर चंडीस्थान में उन्‍होंने कहा कि पैसा सबसे लीजिए वोट सविता को दीजिए।आप पार्षद बनाइए,हम जिप अध्‍यक्ष बना देगे। pic.twitter.com/apjNIASIvt

— Dilip Kumar Shukla (@DilipKrShukla) December 5, 2021

अपनी पत्‍नी के लिए मांगे वोट

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जिला परिषद सीट के प्रत्‍याशी सविता देवी को सभी अपना वोट दें। उन्‍होंने कहा कि चुनाव में खूब पैसा बांटा जा रहा है। आप लोग सबसे पैसा दीजिए, लेकिन वोट सविता देवी को दीजिए। आगे जिला परिषद का अध्‍यक्ष कैसे बनाना है, वह मैं देख लूंगा। वहां भी पैसे का खेल होता है। कोई सिमेंट पहुंचाता है तो छड़। हर वर्ग के लोग सविता देवी को वोट दें। उन्‍होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव नहीं है। कहा कि विधानसभा चुनाव में माय (मुस्लिम और राजद) समुदाय के लोग मुझे वोट नहीं दीजिएगा, लेकिन जिला परिषद के चुनाव में वोट जरुर दें। सभी का विकास करेंगे।

राजद ने उठाए सवाल

राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने अपनी कहा कि यदि विधायक ऐसा बयान दे रहे हैं, तो इसकी जांच होनी चाहिए। क्‍या सच में सांसद शराब के खेल में शामिल हैं। वो भी जदयू के सांसद। बिहार में शराबबंदी है। इसके बावजूद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के सांसद अजय कुमार मंडल ही शराब निर्माण से जुड़े हैं। यह आरोप जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने ही लगाया है। अफीम की खेती का आरोप उनपर लगाया गया। इसकी जांच होनी चाहिए।

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि मैंने वीडियो देखी है। मैं कीचड़ में पत्‍थर नहीं फेंकता। आलाकामना को जानकारी देंगे। वहीं विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि मैं ही अगला सांसद हूं। 

chat bot
आपका साथी