Bihar NDA में All is not well! बोले उपेंद्र कुशवाहा-प्रदेश में नंबर-1 बनेगी JDU, लड़ेंगे UP चुनाव, च‍िराग हैं तकरार की वजह?

जदयू के राष्ट्रीय संसदीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहरसा में हैं। उन्‍होंने पत्रकारों से यहां बातचीत की। च‍िराग पासवान एनडीए में हैं या नहीं इस पर उन्‍होंने कहा कि प्रदेश अध्‍यक्ष का बयान आ चुका है। भाजपा नेता ने च‍िराग को एनडीए का हिस्‍सा बताया था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 01:07 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 01:07 PM (IST)
Bihar NDA में All is not well! बोले उपेंद्र कुशवाहा-प्रदेश में नंबर-1 बनेगी JDU, लड़ेंगे UP चुनाव, च‍िराग हैं तकरार की वजह?
परिसदन में पत्रकारों से बात करते उपेंद्र कुशवाहा बीच में।

जागरण संवाददाता, सहरसा। Bihar Politice: जदयू के राष्ट्रीय संसदीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सहरसा के बुधवार को परिसदन में कहा कि जदयू को नंबर वन पार्टी बनाना है। इसके लिए वो कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। पार्टी का जनाधार मजबूत है। बीते विधानसभा चुनाव में जदयू ने अपनी सीटें खोई हैं। दौरे के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। इसका नतीजा आनेवाले समय में दिखेगा।

चिराग पासवान के मुद्दे पर भाजपा के पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू के बयान पर उन्होंने कहा कि जब कि भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान आ गया तो वो फाइनल बात हो गयी। उन्‍होंने कहा कि जदयू का च‍िराग पासवान को लेकर जो पहले स्‍टैंड था वही अभी भी है। भाजपा उनके बारे में क्‍या सोचती है यह उनका न‍िर्णय है। उन्‍होंने कहा भाजपा और जदयू में कोई व‍िवाद नहीं है। दोनों एकजुट है। लेकिन भाजपा के प्र‍त‍ि च‍िराग पासवान की नरमी और भाजपा नेताओं का च‍िराग को एनडीए का हिस्‍सा बताना, BJP और JDU के बीच व‍िवाद का मुख्‍य कारण माना जाता है। इधर जिले के प्रभारी मंत्री सह श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए के हिस्सा हैं। चूंकि वो सदन में भाजपा का समर्थन करते हैं। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे पूरे प्रदेश की यात्रा पर हैं। मुख्‍यमंत्री की नीति और योजनाओं के बारे में लोगों की जानकारी दी जा रही है। लोगों से जानकारी ली जा रही है। योजनाओं का लाभ अगर नहीं मिल रहा है तो उसे दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा वे लगातार पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हैं। उन्‍होंने कहा कि जदयू को ब‍िहार में फ‍िर से नंबर वन की पार्टी बनाने का लक्ष्‍य है। जातीय जनगणना बहुत जरुरी है। कहा कि केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वर‍िष्‍ठ नेता राजनाथ स‍िंंह ने भी कहा था कि जातीय जनगणना कराएंगे। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित व‍िभ‍िन्‍न दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से म‍िलकर जातीय जनगणना कराने की मांग की है। 

उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में भी वे व‍िधानसभा चुनाव लडेंगे। वे चाहेंगे कि भाजपा के साथ गठबंधन हो जाए। अगर नहीं होता है तो वे चुने हुए कुछ व‍िधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उपेंद्र कुशवाहा के साथ विधायक रत्नेश सादा, गूंजेश्वर साह, जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, चंदन बागची, जिला प्रभारी बुलबुल सिंह, अक्षय झा, प्रभात कुमार झा, अमर यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी