Bihar police SI Result: जमुई की जूली बनी दारोगा, रजनीकांत सिंह और नीलेश सिंह ने भी लहराया परचम

Bihar police SI Result जमुई के तीन छात्रों ने दारोगा की परीक्षा में बाजी मारी। इसमें जमुई की जूली कुमारी रजनीकांत सिंह और नीलेश कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों की सफलता पर लोगों ने खुशी ज‍ाहिर की।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:12 PM (IST)
Bihar police SI Result: जमुई की जूली बनी दारोगा,  रजनीकांत सिंह और नीलेश सिंह ने भी लहराया परचम
Bihar police SI Result : जमुई जूली कुमारी बनी दारोगा।

जागरण संवाददाता, जमुई। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को अवर निरीक्षक तथा अलग-अलग पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें जिले के तीन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त किया है। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के स्वजनों में खुशी है। खैरा थाना क्षेत्र के घनबेरिया गांव निवासी रणवीर सिंह तथा सुशीला देवी के पुत्र रजनीकांत सिंह अवर निरीक्षक(दारोगा) पद के लिए चयनित हुए हैं। बेटे की सफलता पर पिता, मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी है। रजनीकांत के चाचा राजेंद्र सिंह बताते हैं कि वह दारोगा परीक्षा की तैयारी को लेकर परिवार से अलग पटना में रहकर तैयारी करता था। पढ़ाई के प्रति उसकी लगनशीलता सार्थक हुई। उसने परिवार सहित गांव का भी नाम रौशन किया है। रजनीकांत की सफलता पर पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

सदर प्रखंड की रहने वाली है जूली 

दूसरी तरफ सदर प्रखंड क्षेत्र के इंदपे निवासी रवि सिंह की पुत्री जूली कुमारी का सार्जेंट(दारोगा) पद पर चयन हुआ है। जूली की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता रवि सिंह बताते हैं कि बचपन से ही जूली पढ़ाई के प्रति सजग थी। मुझे यह कहने में गर्व हो रहा है कि बेटियां किसी से कम नहीं। इसके अलावा खैरा प्रखंड के निजुआरा गांव निवासी रामेंद्र प्रसाद सिंह और सीमा देवी के पुत्र नीलेश कुमार सिंह ने भी बीपीएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सार्जेंट( दारोगा) के पद पर चयनित होकर सफलता का परचम लहराया है। नीलेश की सफलता से स्वजनों में खुशी है। अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए नीलेश ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता को जाता है। युवाओं से अपील करते हुए नीलेश ने कहा कि परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है। 

chat bot
आपका साथी