Bihar police SI Result : शादी के 13 साल बाद घर की दुल्हनियां बन गई पुलिस अफसर, पति भी हैं उत्पाद दारोगा

Bihar police SI Result लखीसराय की एक महिला शादी के 13 साल बाद पुलिस अफसर बन गई। उसके पति भी दारोगा हैं। महिला बडि़या की रहने वाली है। उनकी इस उपलब्‍धी पर परिवार में खुशी की लहर है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:10 AM (IST)
Bihar police SI Result : शादी के 13 साल बाद घर की दुल्हनियां बन गई पुलिस अफसर, पति भी हैं उत्पाद दारोगा
Bihar police SI Result :करुणा कुमारी बनी दारोगा।

जागरण टीम, लखीसराय। Bihar police SI Result :शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे कोई बांट नहीं सकता है। मजबूरियां कुछ पल के लिए सफलता की राह को रोक सकती है लेकिन शिक्षा जैसा धन जिसके पास है वह कभी भी सफलता के पहाड़ पर चढ़कर पताका लहरा सकते हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, बिहार द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक का परीक्षा परिणाम ने यही संदेश दिया है। जिले के मेदनी चौकी निवासी हार्डवेयर दुकानदार कृष्णनंदन महतो की बहू करुणा कुमारी ने शादी के 13 साल बाद सफलता का परचम लहराया है।

2008 में करुणा की हुई थी शादी  

बिल्कुल ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी और पढ़ी करुणा की शादी 2008 में ही हुई। इस बीच दो बच्चे भी हुए। परिवार का बोझ एक गृहिणी के रूप में अपने कंधे पर लेकर चली लेकिन लक्ष्य को हमेशा साधे रही। पति मिथिलेश कुमार पहले से उत्पाद दारोगा के पद पर हैं। पति की प्रेरणा काम आई और खुद भी घर की दुल्हनियां से पुलिस अफसर बन गई। उनकी इस सफलता पर उनके पिता उमेश प्रसाद महतो भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मायके कोनीपार में भी खुशियां है।

प्रियंका कुमारी ने भी मारी बाजी 

उधर दबड़हिया नगर क्षेत्र की वार्ड संख्या चार निवासी निम्नवर्गीय किसान सुनील कुमार शर्मा की का बेटी प्रियंका कुमारी भी दारोगा बन गई है। पिता की दयनीय आर्थिक स्थिति को देख प्रियंका ने काफी परिश्रम कर पढ़ाई लिखाई की और दूसरे प्रयास में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर ली। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरु एवं स्वजनों तथा मित्रों को दिया है। प्रियंका आगे बीपीएससी की परीक्षा पास कर अधिकारी बनने का सपना लेकर चल रही है।

chat bot
आपका साथी