बिहार पंचायत चुनाव: आम लोगों की तरह लंबी कतार में लगे पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, मुंगेर में कास्ट किया अपना वोट

बिहार पंचायत चुनाव का आगाज शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग के साथ हो गया है। मुंगेर के तारापुर में मतदान प्रक्रिया जारी है। यहां अपना कीमती वोट डालने पहुंचे पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने आम लोगों के तरह कतारबद्ध होकर अपना वोट कास्ट किया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 02:34 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 02:34 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव: आम लोगों की तरह लंबी कतार में लगे पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, मुंगेर में कास्ट किया अपना वोट
लाइन में लगे पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। जिले के तारापुर प्रखंड में पहले चरण में 10 पंचायतों में मतदान चल रहा है। एक बजे तक 22 फीसद वोटिंग हुई है। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी भी अपना वोट कास्ट करने पहुंचे। इस दौरान वे आम लोगों की तरह लाइन में लगे और अपना कीमती वोट दिया। उनका पोलिंग सेंटर लखनपुरा स्कूल था। यहां वे मुंह पर मास्क और सिर पर रुमाल बांध पहुंचे। अन्य वोटरों की तरह वे नजर आए। 

मुंगेर में धूप तेज होने की वजह से मतदाताओं की संख्या कम दिख रही है। प्रखंड के सभी 10 पंचायत में विभिन्न पदों पर खड़े 908 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और बैलेट बाक्स में कैद होगी। इस बार नारी शक्ति मतदान केंद्र बनाया गया है। महिलाएं सब काम छोड़कर मतदान करने पहुंची। अभी तक कहीं से ईवीएम की कोई शिकायत नहीं मिली। महिलाएं मास्क लगाकर वोट करने पहुंच रही हैं। अभी तक जिले में शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग चल रही है। -तारापुर में एक बजे तक 22 फीसद पड़े वोट, पंचायती राज मंत्री ने दिए वोट -बायोमेट्रिक में तकनीकी गड़बड़ी, कई जगहों में विलंब से वोटिंग -इस बार नारी शक्ति मतदान केंद्र बनाया गया है, कतार में पहुंचे रहे वोटर मुंगेर में तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार पंचायत चुनाव में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर पुलिस मुस्तैद है। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो, इसके लिए लगातार बैठकें हुईं।

कई जगहों पर बायोमेट्रिक सिस्टम में गड़ब़ड़ी के कारण विलंब से मतदान शुरू हुआ। बरियारपुर में ड्राप गेट बनाया गया है। जहां सभी मतदानकर्मी अपना हाजिरी बनाते हुए ईवीएम बज्रगृह में जमा कराएंगे। निर्वाचन कार्य में लगे वाहन, निजी वाहन मालिक या परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए मतदान केन्द्र से 200 मीटर की परिधि तक ले जाने वाले वाहन। आपात सेवाओं तथा एंबुलेंस, पानी टंकी, विद्युत की संकटकालीन सेवा, दूध वाहन, रोगी को अस्पताल ले जाने वाले वाहनाें को छूट है।

chat bot
आपका साथी