जमुई पंचायत चुनाव: जिले के बरहट प्रखंड की पूरी Details, पांचवें चरण में 61 मुखिया प्रत्याशी मैदान में
जमुई पंचायत चुनाव 2021 के पांचवें चरण के तहत जमुई के बरहट प्रखंड की नौ पंचायतों में मतदान होंगे। 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अब प्रचार प्रसार का दौर खत्म हो गया है। बनाए गए मतदान केंद्र प्रत्याशियों और पूरी Details पढ़ें...
संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। जमुई पंचायत चुनाव: प्रखंड में पांचवें चरण में 24 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को प्रचार का शोर थम गया। प्रत्याशी और उनके समर्थक अब डोर-टू-डोर अभियान में जुट गए हैं। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को बुनियादी विद्यालय में मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराया गया।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर बिहार पुलिस, जिला पुलिस बल के जवानों के अलावा गृह रक्षा वाहनी व केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को लगाया जाएगा। नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र पर 8-1 व सामान्य मतदान केंद्र पर 4-1 में जवान की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री मुहैया करा दिया गया है। शनिवार को ईवीएम व बैलेट बाक्स के साथ सभी मतदान कर्मियों को संबंधित क्लस्टर पर भेज दिया जाएगा। निर्भिक व भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए सीमा को सील कर मतदाताओं में विश्वास कायम करने के लिए पुलिस जवानों द्वारा लांग रेंज पेट्रोङ्क्षलग व फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
बनाए गए हैं 122 मतदान केंद्र