Bihar Panchayat Election 2021 Vote Counting: प्रथम चरण की वोटिंग कल; मुंगेर, बांका, जमुई के र‍िजल्‍ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार

Bihar Panchayat Election 2021 Vote Counting ब‍िहार में प्रथम चरण का मतदान कल है। बांका जमुई व मुंगेर में एक-एक प्रखंडों में चुनाव होंगे। इसकी तैयारी की जा चुकी है। 26 सितंबर से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। र‍िजल्‍ट के इंतजार नहीं करना होगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:47 PM (IST)
Bihar Panchayat Election 2021 Vote Counting: प्रथम चरण की वोटिंग कल; मुंगेर, बांका, जमुई के र‍िजल्‍ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार
मुंगेर में चुनाव की तैयारी की जानकारी देते जिला‍ध‍िकारी नवीन कुमार एवं एसपी जेजे रेड्डी।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bihar Panchayat Election 2021 Vote Counting: बि‍हार में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव 24 सितंबर 2021 को होगा। मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंंदरा और बांका के धोरैया के कल चुनाव होंगे। इसकी सभी तैयार‍ियां पूरी कर ली गई है। चुनाव प्रचार कल ही थम गया था। प्रथम चरण के मतदान के बाद इसके पर‍िणाम के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं करना होगा। 26 स‍ितंबर से इस मतगणना की जाएगी। मतगणना दो द‍िनों तक चलने की संभावना है। 26 स‍ितंबर से रिजल्‍ट आना शुरू हो जाएगा।  

मुंगेर के तारापुर प्रखंड की स्‍थ‍िति यह है कि यहां 58,599 मतदाता हैं। 27069 महिला व 31530 पुरुष वोटर हैं। पहले चरण में यहां वोट डाले जाएंगे। 24 सितंबर शुक्रवार मतदाता अपने मताध‍िकार का प्रयोग करेंगे। यहां वोटों की गिनती 26 सितंबर से की जाएगी। दो द‍िनों तक मतगणना होगी। 26 सितंबर से ही परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। 

तारापुर प्रखंड में दो जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 व 12 है। यहां चुनाव होगा, इसके अलावा 11 पंचायत समिति सदस्‍य, 10 मुखिया, 10 सरपंच, 110 ग्राम पंचायत सदस्य व 110 ग्राम कचहरी पंच के सीट हैं। इन सभी पदों के लिए भी कल ही मतदान होंगे। यहां एक पंचायत समिति सदस्य के निर्विरोध चुने गए हैं। इस कारण वहां मतदान नहीं होगा। यहां कुल 15 प्रत्‍याशी जिला प्रत्‍याशी पद के लिए हैं। पंचायत समिति सदस्‍य पद के 69, मुखिया पद के ल‍िए 74, 62 प्रत्‍याशी सरपंच पद के ल‍िए मैदान में हैं। वार्ड सदस्‍य के लिए 509 तथा पंच पदों के लिए 179 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल हो जाएगा। इस बार का चुनाव यहां ईवीएम से होगा। ईवीएम से जिला परिषद, मुखिया, सरपंच और पंसस के लिए मतदान होगा। जबकि बैलेट पेपर पर ग्राम, कचहरी, सरपंच और पंच के लिए मुहर लगेगा। 

जमुई के सिकंदरा प्रखंड के सभी 3 पंचायत में चुनाव है। प्रखंड के 1,09,233 मतदाता 1194 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां 182 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 11 सहायक मतदान केंद्र तथा 171 मूल मतदान केंद्र हैं। चार चलंत मतदान केंद्र भी बनाये गए हैं। यह क्षेत्र नक्‍सल प्रभाव‍ित है। 33 नक्सल प्रभावित बूथों पर सुरक्षा में काफी इंतजाम हैं। 17 सेक्टर बनाया गया है। 

बांका के धोरैया में जिला परिषद सदस्य के तीन पदों सहित मुखिया एवं सरपंच के बीस- बीस, पंचायत समिति सदस्‍य के 29 वार्ड एवं पंच के 572 पदों के लिए मतदान होंगे। इन पदों के लिए 375 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।  जिला परिषद सदस्य के लिए उत्तरी क्षेत्र से छह प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा मध्य क्षेत्र से 13 एवं दक्षिणी क्षेत्र से सात प्रत्याशी हैं। मुखिया के ल‍िए 162 प्रत्याशियों चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें  84 महिला एवं 78 पुरुष हैं। सरपंच के लिए 54 महिला 62 पुरुष प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। 116 प्रत्याशियों में मुख‍िया पद के मैदान में हैं। पंचायत समिति सदस्‍य के ल‍िए 29 पद हैं। इसमें 168 प्रत्याशियों में 89 महिला 79 पुरुष हैं। वार्ड सदस्य के ल‍िए 286 पद हैं। 1404 प्रत्याशियों में 696 महिला एवं 708 पुरुष वार्ड सदस्‍य का चुनाव लड़ रहे हैं। पंच पद के 286 पद के लिए 499 प्रत्याशियों में 269 महिला 230 पुरुष शामिल हैं। हालांकि‍ 74 पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 212 वार्ड में पंच पद के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाएगा। धोरैया में 298 मतदान केंद्र में  बनाए गए हैं। 12 सहायक और चार चलंत मतदान केंद्र अहिरो में है। यहां एक लाख 60 हजार छह सौ दो मतदाता हैं।  पुरुष 84904 और महिला 75698 हैं। यहां 119 पर्दानशीं मतदान केंद्र, मिक्स मतदान केंद्र 54 है। 253 वाहन का इस्‍तेमाल चुनाव के ल‍िए किया जा रहा है। बांका में 26 सितंबर से दो द‍िनों तक धोरैया प्रखंड का मतगणना बांका में होगा। 

chat bot
आपका साथी