Bihar Panchayat Election 2021 Result: मुंगेर में इनके सिर बंधा पहली बार जीत का सेहरा, कई चुने गए दोबारा

कई नए और पुराने चेहरे मिलकर तारापुर में चलाएंगे पंचायत की सरकार। पंचायतों में इस बार नए-पुराने चेहरे मिलकर विकास की लिखेंगे पटकथा। मुखिया जिप सदस्य पंचायत समिति और वार्ड में मिला नए को मौका। मतगणना के बाद साफ हो रहीं तस्वीरें...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:49 PM (IST)
Bihar Panchayat Election 2021 Result: मुंगेर में इनके सिर बंधा पहली बार जीत का सेहरा, कई चुने गए दोबारा
Bihar Panchayat Election 2021 Result-साफ हो रही जीते हुए उम्मीदवारों की तस्वीरें।

मनोज मिश्र, तारापुर (मुंगेर)। Bihar Panchayat Election Result 2021: तारापुर प्रखंड के 10 पंचायतों की सरकार का नजारा इस बार बदला-बदला होगा। यहां की जनता ने पंचायत की बागडोर की कमान एक बार फिर पुराने चेहरों को सौंपी, तो कई नए चेहरे भी चुने गए। प्रखंड की पंचायतों में इस बार नए-पुराने चेहरे मिलकर विकास की पटकथा लिखेंगे। अब जनता के भरोसे पर पांच वर्ष तक कितना उतरतें हैं, यह तो समय बताएगा, फिलहाल यहां के लोगों में काफी उत्साह है।

जिले के पहले चरण का चुनाव तारापुर प्रखंंड में संपन्न हुआ। रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालय स्थित डायट केंद्र में मतगणना हुई। मतों की गिनती के बाद पंचायतों में कई बड़े परिवर्तन दिख रहे हैं। कई नए चेहरे मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति में जीत का परचम लहरा जश्न मनाने लगे। निश्चित रूप से तारापुर में कई नए चेहरे पंचायत सरकार चलाने में सक्षम होंगे। पंचायत समिति सदस्य के रूप में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से मानिकपुर से पूनम कुमारी ने खुशबू सिंह को 92 मतों से पराजित किया। क्षेत्र संख्या दो मानिकपुर से रशीदा खातून ने विसनी देवी को 89 मतों से पीछे छोड़ दिया। क्षेत्र संख्या तीन रामपुर विषय से रंजीत कुमार ने कन्हैया लाल शाह को 104 मतों से पराजित किया। क्षेत्र संख्या चार से खैरा से रिंकू पासवान ने सीटू पासवान को 137 मतों से पराजित किया है। क्षेत्र संख्या पांच धोबई से कंचन देवी ने रूंपा पंडा को 355 मतों से हराया।

पहली और दूसरी बार बंधा जीत का सेहरा ग्राम पंचायत मुखिया पद के चुनाव में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से किरण चौधरी ने मीना देवी को 152 मतों से पराजित कर दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। क्षेत्र संख्या दो रामपुर विषय पंचायत से नितेश कुमार ने राजेश कुमार सिंह को 280 मतों से पराजित कर पहली बार मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। क्षेत्र संख्या तीन खैरा से ललिता भारती ने पूर्व मुखिया बीएल कुशवाहा को 625 मतों से पराजित कर पहली बार जीत का परचम लहरायी। क्षेत्र संख्या चार धोबई पंचायत से कन्हैयालाल तांती अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे हैं। औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। जिला परिषद के लिए पहला परिणाम प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से आया है। बिंदिया रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फिरोजा प्रवीण को 989 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

chat bot
आपका साथी