Bihar Panchayat Election 2021: बांका में चौथे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, बौंसी के 202 मतदान केंद्र पर डाले जाएंगे वोट

Bihar Panchayat Election 2021 बांका में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। चौथे चरण के लिए 20 अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्‍तर पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। साथ ही वाहनों और...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 01:00 PM (IST)
Bihar Panchayat Election 2021: बांका में चौथे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, बौंसी के 202 मतदान केंद्र पर डाले जाएंगे वोट
Bihar Panchayat Election 2021: बांका में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है।

संवाद सहयोगी, बौंसी ( बांका)। पंचायत चुनाव को लेकर वाहनों की धरपकड़ तेज कर दी गई। मुख्य चौक, भलजोर चेकपोस्ट, ब्लाक मोड़,गुरुधाम मोड़ सहित अन्य जगहों पर पदाधिकारी पुलिस जवानों के साथ वाहनों को जब्त किया। सैकड़ों वाहनों को जब्त कर प्रखंड मुख्यालय समीप डिस्पैच स्थल पर रखा गया है। वाहनों का सीजर लिस्ट बनाकर चालक को दिया गया। चुनाव कार्य के लिए करीब 300 वाहनों की आवश्यकता है।

चुनाव के लिए सोमवार को विभिन्न 202 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी को चुनाव कार्य के लिए भेजा जाएगा। एक मतदान केंद्र पर छह चुनाव कर्मी मौजूद रहेगें। चुनाव कार्य में 13 सौ से अधिक चुनाव कर्मी एवं पदाधिकारी हिस्सा लेगें। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ विभिन्न पंचायतों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बिना अनुमति लिए चुनाव प्रचार में लगे दर्जनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस जवानों का आगमन हो चुका है।

प्रखंड के 14 पंचायतों में बुधवार को चुनाव होगा इसके लिए डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुहर्ष भगत के निर्देश पर सभी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक की जाएगी। चुनाव को लेकर ईवीएम सिलींग काम पूरा कर लिया गया है। चुनाव का समय नजदीक आते ही उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई है। सभी उम्मीदवार ताबड़तोड़ प्रचार करने में जुटे हुए हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर एरिया डोमिनेशन

संवाद सहयोगी,बौंसी ( बांका): रविवार को एसपी अभियान अयोध्या सिंह की अगुवाई में बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस जवान ने एरिया डोमिनेशन किया। बंधुवाकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि कुसवरना,धोबरना, चिलकारा ,महगुड़ी , झालर सहित अन्य गांव में एरिया डोमिनेशन किया गया। ग्रामीणों से पंचायत चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की गई। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा गया। अगर किसी प्रकार के अफवाह की सूचना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया गया। एरिया डोमिनेशन में काफी संख्या में एसएसबी के जवान एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी