भागलपुर में नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे हैं यह गंभीर आरोप

भागलपुर के अकबरनगर में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन कराने पहुंचे एक प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वार्ड प्रत्याशी पद के लिए प्रत्‍याशी नामांकन करने पहुंचे थे। इसी दौरान यह कार्रवाई हुई। मुहर्रम में उपद्रव फैलाने का आरोप प्रत्‍याशी पर है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 08:25 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 08:25 PM (IST)
भागलपुर में नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे हैं यह गंभीर आरोप
भागलपुर में पंचायत चुनाव के एक प्रत्‍याशी गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। भागलपुर के अकबरनगर में पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे एक प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुल्तानगंज प्रखंड अंतिम चरण के तहत 12 दिसंबर को मतदान होना है। इसको लेकर गुरुवार से नामांकन कार्य शुरू हुआ। नामांकन के दूसरे दिन थाना क्षेत्र के खेरेहिया पंचायत निवासी वार्ड नौ से राजीव कुमार सि‍ंंह  वार्ड पद पर उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराने प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि वार्ड उम्मीदवार राजीव कुमार स‍िंंह साल 2019 से ही खेरेहिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रव करने के मामले में फरार चल रहा था। अकबरनगर थाना में उम्मीदवार राजीव कुमार स‍िंंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और इसको लेकर वारंट भी जारी था। साथ ही वह दो साल से फरार चल रहा था। राजीव स‍िंंह को पुलिस ने वार्ड उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार प्रत्याशी को जेल भेज दिया गया।

अकबरनगर के लापता बच्चे का शव गंगा नदी से बरामद

श्रीरामपुर गांव निवासी बासुकी चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र सन्नी का शव शुक्रवार को गंगा नदी से बरामद किया गया।

वह बुधवार की शाम से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर शुक्रवार की सुबह बासुकी चौधरी ने थाना पहुंच बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसी बीच दियारा के कुछ किसानों ने गंगा में एक बच्चे के डूबने की सूचना श्रीरामपुर सहित अन्य गांव के लोगों को दी। जिसके बाद ग्रामीण गंगा में बच्चे को ढूंढने लगे। दो घंटे की मशक्कत बच्चे का शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही उसके स्वजन सहित गांव में कोहराम मच गया। मां रेखा देवी व पिता बासुकी चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल था। सन्नी चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। घटना को लेकर मां रेखा देवी के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी