बिहार पंचायत चुनाव 2021: बारिश और कीचड़ भी नहीं डिगा सके बुजुर्ग मतदाताओं की हिम्मत, कटिहार में दादी ने ऐसे की वोटिंग

बिहार पंचायत चुनाव 2021 के लिए चौथे चरण का मतदान बुधवार को जारी है। बिहार में हो रही लगातार बारिश के बाद बूथों पर पानी और कीचड़ है। इन सबके बीच हमारे ग्राउंड रिपोर्टर लगातार कवरेज कर रहे हैं। वहीं बुजुर्ग मतदाताओं के मजबूत हौसलों की तस्वीरें सामने आ...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:32 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: बारिश और कीचड़ भी नहीं डिगा सके बुजुर्ग मतदाताओं की हिम्मत, कटिहार में दादी ने ऐसे की वोटिंग
मतदान केंद्र पहुंची दादी, बूथ पर बारिश से हो गया है कीचड़।

 जागरण संवाददाता, कटिहार। बिहार पंचायत चुनाव 2021: बुधवार को चौथे चरण के तहत वोटिंग शुरू हुई। सुबह सात बजे नियत समय पर मतदान शुरू हुआ। आसमान में बादल देख लग रहा था कि बारिश होगी और रुक रुककर बारिश हुई लेकिन वोटिंग के लिए मतदाता उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। कोई छाता लिए तो कोई रेन कोट पहन मतदान केंद्र पहुंचा। वहीं, जिनके पास ये सुविधा नहीं थी वे गमछा या पॉलिथिन लपेटे ही बूथ पर जा पहुंचे। इन सबके बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो लोकतंत्र को खूबसूरती दे रही थी। बुजुर्ग मतदाता की तस्वीर...

बारिश से कटिहार के समेली प्रखंड के बूथ संख्या 86 पर बारिश से पानी तो भर ही आया था। साथ ही कीचड़ भी हो गया था। इन सबके बीच दो बुजुर्ग महिला वोटर बूथ पर पहुंची। 'हर एक वोट जरूरी होता है।' इन पंक्तियों के लिए इन बुजुर्ग प्रत्याशियों का हौसाल अन्य वोटर्स को प्रोत्साहित कर रहा था। बच्चों ने गोद में उठाकर इन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाया। वहां इन्होंने अपना वोट कास्ट किया और स्याही लगी उंगली दिखाई।

बता दें कि कटिहार में चौथे चरण के तहत समेली, फलका एवं मनसाही प्रखंड में चुनाव हो रहा है। यहां कुल 402 मतदान केंद्र बनाए गए है। तीनों प्रखंड में होने वाले कुल 789 विभिन्न पदो के लिए 3372 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीनों प्रखंड से वार्ड सदस्य के पद पर तीन तथा पंच के पद पर 76 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

मतगणना की तारीख : मतगणना 22 व 23 अक्टूबर को तिनगछिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में कराई जाएगी

मनसाही प्रखंड में वोटिंग

मनसाही प्रखंड से 198 पद के लिये कुल 809 उम्मीदवार मैदान में भाग्य आजमा रहे है। जिसमें जिला परिषद पद के लिए एक पद के लिए नौ महिला उम्मीदवार मैदान में है। मुखिया के सात पद पर 36 पुरूष, 18 महिला सहित कुल 54 प्रत्याशी है। पंचायत समिति के सात पद पर 32 पुरूष 29 महिला सहित कुल 61 प्रत्याशी,सरपंच के सात पद पर 33 पुरूष व 19 महिला सहित 52 प्रत्याशी है। वही वार्ड सदस्य के 97 पद पर कुल 440 तथा पंच के 77 पद पर 193 प्रत्याशी मैदान में है।

फलका प्रखंड में वोटिंग

फलका प्रखंड से 371 पद के लिए 1597 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें 804 पुरूष व 793 महिला शामिल हैं। जिला परिषद के दो पद के लिये 19 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पंचायत समिति सदस्य के 18 पद के लिए 46 पुरूष व 57 महिला सहित कुल 103 प्रत्याशी है। जबकि मुखिया के 13 पद पर कुल 130 प्रत्याशी में 81 पुरूष व 49 महिला प्रत्याशी हैं। सरपंच के 13 पद पर 56 पुरूष तथा 32 महिला सहित कुल 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड सदस्य के 182 पद पर 897 तथा पंच के 143 पद पर 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताते चलें कि इस प्रखंड में पंच के सात पद रिक्त हैं। फलका से पंच के पद पर 41 तथा वार्ड सदस्य के पद पर दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।

समेली प्रखंड में वोटिंग 

समेली प्रखंड में 216 पद के लिए 966 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें 501 पुरूष व 465 महिला प्रत्याशी है। जिला परिषद के एक पद पर 11 महिला प्रत्याशी भाग्य आजमा रही हैं। वही मुखिया के आठ पद पर 32 पुरूष व 23 महिला सहित 55 प्रत्याशी हैं। पंचायत समिति के 11पद पर कुल 72 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें 37 पुरूष व 35 महिला शामिल है। सरपंच के आठ पद पर 52 उम्मीदवार है जिसमें 34 पुरूष तथा 18 महिला प्रत्याशी है। वही वार्ड सदस्य के 101 पद पर 537 तथा पंच के 87 पद पर 239 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। समेली प्रखंड से वार्ड सदस्य के पद पर एक तथा पंच के पद पर 15 निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी