बिहार पंचायत चुनाव 2021: चिराग पासवान की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने कास्ट किया अपना वोट, देखें 9वें चरण की दिलचस्प तस्वीरें

बिहार पंचायत चुनाव 2021 के 9वें चरण के तहत बिहार के 35 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान जारी है। हमारे संवाददाता लगातार पोलिंग बूथ से सटीक सूचना और आकर्षक तस्वीरें साझा कर रहे हैं। खगड़िया में चिराग पासवान की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने अपना वोट कास्ट किया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 02:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 02:53 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: चिराग पासवान की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने कास्ट किया अपना वोट, देखें 9वें चरण की दिलचस्प तस्वीरें
गांव की सरकार बनाने के लिए वोट कास्ट कर लौटीं राजकुमारी देवी।

पूर्णिया के बायसी में मतदान करने जाती 88 वर्षीय बुजुर्ग महिलापूर्णिया के बायसी में मतदान करने जाती 88 वर्षीय बुजुर्ग महिलाjustify;"> टीम जागरण, भागलपुर। बिहार पंचायत चुनाव 2021 के 9वें चरण के तहत सोमवार को सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। भागलपुर के सबसे बड़े प्रखंड पीरपैंती में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग करने मतदाता पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां तीन बजे तक मतदान होना है। नक्सल प्रभावित इस प्रखंड में 28 पंचायतें हैं। बिहारभर के 35 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। जमुई में 8 चरणों में वोटिंग होनी थी, सो अब वहां मतदान नहीं होने हैं। बात करें बांका की, तो यहां नक्सल प्रभावित बूथों पर सिपाहियों को तीन दिनों के लिए दारोगा बनाकर तैनात किया गया है। खगड़िया जिले में शहरबन्नी गांव में दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी और चिराग पासवान की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने गांव की सरकार बनाने के लिए अपने कीमती वोट का प्रयोग किया। 

(पूर्णिया के बायसी में मतदान करने जाती 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला)

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड में पंचायत चुनाव‌ को लेकर नवम चरण का मतदान आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सात बजे शुरू हुआ। अलौली प्रखंड की 12 पंचायतों में मतदान किया गया। इसमें स्मृति शेष पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पैतृक पंचायत शहरबन्नी भी शामिल है। सोमवार सुबह शहरबन्नी पंचायत की बूथ संख्या 153 पर जाकर स्मृति शेष रामविलास पासवान की प्रथम पत्नी राजकुमारी देवी ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। मतदान बाद घर जाकर जलपान करेंगे। राजकुमारी देवी अपने रिश्ते में भतीजे साधु पासवान के संग मतदान केंद्र तक पहुंची और मतदान किया।

मुंगेर सदर प्रखंड के नौवागढ़ी के बूथ पर वोट देने के लिए महिला और पुरुष मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर वोट डाले। इस दौरान जो नजारा दिखाई दिया। उससे ये प्रतीत हुआ कि गांव की सरकार बनाने के लिए लोग उत्साह से लबरेज हैं।

देखें और तस्वीरें

(लखीसराय : जैतपुर पंचायत के रामनगर स्थित प्रावि मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी कतार।)

(कटिहार- कदवा प्रखण्ड के मतदान केंद्र पर वोटरों की कतार।)

( पीरपैंती के टोपरा टोला बूथ पर वृद्ध को मतदान कराकर वापस ले जाता बेटा) 

chat bot
आपका साथी