Bihar Panchayat Election 2021 4rth Phase: असरगंज में 865 प्रत्याशियों की किस्मत होगी कैद, तैयारियां पूरी

Bihar Panchayat Election 2021 4rth Phase के तहत असरगंज में 74335 वोटर 865 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डीएम और एसपी ने चुनाव को लेकर कई गाइडलाइन जारी की हैं...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:13 PM (IST)
Bihar Panchayat Election 2021 4rth Phase: असरगंज में 865 प्रत्याशियों की किस्मत होगी कैद, तैयारियां पूरी
असरगंज प्रखंड स्थित मतदान केंद्र जाते मतदान कर्मी, फोटो-जागरण

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर)। Bihar Panchayat Election 2021 4rth Phase: असरगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां चौथे चरण में बुधवार को मतदान है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पदाधिकारियों ने हर हथकंड़े अपनाया है। प्रखंड के कुल सात पंचायतों में मतदान होना है। इस बार पंचायत चुनाव में लगभग 74335 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सुयोग्य,कर्मठ, स्वच्छ छवि व जन समस्या सहित क्षेत्र का विकास करने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। असरगंज प्रखंड की जनसंख्या 74335 है, जिसमें महिला की संख्या 34622 व पुरुष 39713 है। पुरुष साक्षर 25495 तथा महिला साक्षर 17473 है। चुनाव को लेकर 106 बूथ बनाए गए हैं, इसमें दो और बूथ संवदेनाशील है। प्रखंड में जिला परिषद के लिए एक, पंचायत समिति सदस्य नौ, सरपंच सात, मुखिया सात 104 वार्ड सदस्य के पदों के लिए मदतान होना है।

इस बार भी कई पुराने चेहरे मैदान में

इस बार चुनाव में कई पुराने चेहरे ओर नए मैदान में हैं। कई जनप्रतिनिधि ऐसे है जो मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य जैसे पदों को सुशोभित कर चुके है, फिर से चुनावी समर में कूद गए हैं। प्रचार समाप्त होेने के बाद प्रखंड क्षेत्र के कई उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्रों में जनसंर्पक कर मतदाताओं से सेवा व क्षेत्र के विकास का अवसर मांग रहे हैं। यहां दो गांव के बूथ संवेदनशील है, जिस पर प्रशासन की विशेष निगरानी है। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बेरिकेडिंग किया जाएगा, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

-34622 वोटर हैं महिला -39713 मतदाता है पुरुष -106 मतदान केंद्र बनेंगे -02 गांव के बूथ संवेदनशील

मतदान कर्मी हुए रवाना

मतदान को लेकर मदातन कर्मी अपने-अपने बूथों पर रवाना हो गए। जिलाधिकारी, एसपी ने मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। सभी को समय से मदतान शुरू कराने को कहा गया है। मतदान यहां सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। अभी तक तीन प्रखंडों में हुए पंचायत चुनाव में महिला वोटरों का दबदबा ज्यादा रहा।

chat bot
आपका साथी