Bihar Panchayat Chunav : ग्राउंड से आ रहीं दिलचस्प Photos, जमुई में 95 वर्षीय दादी अम्मा ने ऐसे कास्ट किया अपना कीमती वोट

Bihar Panchayat Chunav बिहार में पहले चरण के साथ पंचायत चुनाव का आगाज हो गया है। मतदाता सुबह से ही अपना वोट कास्ट करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। ग्राउंड पर मौजूद हमारे संवाददाता लगातार अपडेट दे रहे हैं। मतदान केंद्रों से दिलचस्प फोटो भी आ रहीं हैं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:39 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:06 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav : ग्राउंड से आ रहीं दिलचस्प Photos, जमुई में 95 वर्षीय दादी अम्मा ने ऐसे कास्ट किया अपना कीमती वोट
Bihar Panchayat Chunav Photos- पहले चरण के तहत मतदान

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bihar Panchayat Chunav Photos: बिहार पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है। पहले चरण के तहत 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान किया जा रहा है। शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता अपने कीमती वोट को कास्ट करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में हमारे संवाददाता कई दिलचस्प तस्वीरें भी भेज रहे हैं। मुंगेर में दादी अम्मा अपनी नातिन के साथ मतदान केंद्र पहुंची। जो ये संदेश दे रहीं हैं कि हर एक वोट जरूरी होता है। गांव की सरकार बनाने के लिए दादी अम्मा के साथ-साथ कई दिव्यांग मतदाता भी पोलिंग बूथ पहुंचे।

Photos: उक्त फोटो जमुई के सिकंदरा प्रखंड के कुमार पंचायत के वार्ड नंबर-8 की है, जहां एक दादी अम्मा, जिनकी उम्र 95 वर्ष बताई जा रही हैं।  वे जिद कर रहीं थीं कि मुझे भी वोट डालना है। इसके बाद अपने पोते के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मतदान के लिए गईं।

वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसके लिए जिलों में बेहतरीन तैयारी की गई है। मतदान केंद्रों को सजाया गया है। महिलाओं के लिए विशेष पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। वहीं कोरोना गाइड लाइन को भी फालो किया जा रहा है।

 

मुंगेर में चल रहे मतदान की एक झलक

'दोपहर में धूप तेज हो जाएगी, बारिश होगी। अरे भइया वोट डाल आओ चलकर।' कुछ ऐसा ही कहते सुनाई दिए मतदाता। फिर क्या था गांव-गांव से  अच्छी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। पहले घंटे 5.5 प्रतिशत मतदान मुंगेर के तारापुर में हुआ है। पहली बार पंचायत चुनाव में अपना वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी जोश दिखाई दे रहा है। गांव की सरकार बनाने के लिए बुजुर्ग मतदाता भी बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे हैं।

जमुई: सिकंदरा प्रखंड में 95 वर्षीय समुद्री देवी महादेव सिमरिया पंचायत के बूथ संख्या 75 वार्ड 11 वोट देकर लौटीं, बोलीं- डाल आए वोट...

LIVE Bihar Panchayat Chunav- एक क्लिक में पूरी अपडेट

बांका के धौरेया में मतदान 

बांका के धौरेया में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू है। यहां से भी कई तस्वीरें हमारे संवाददाता ने अपने कैमरे में कैद की।

पढ़ें ये खबर- Sankashti Chaturthi 2021: कथा सुनने मात्र से पूर्ण होता है व्रत, सारे दुख दूर करते हैं विघ्नहर्ता गणेश

मुंगेर जिले में पहले चरण के तहत तारापुर प्रखंड की 10 पंचायतों में मतदान होना है। नारी शक्ति मतदान केंद्र को लेकर महिला मतदाता खुश दिखाई दे रहीं हैं वोट डालने के साथ-साथ बूथ के बाहर वे अपनी फोटो क्लिक करना नहीं भूल रहीं हैं। 

chat bot
आपका साथी