Bihar Panchayat Chunav 2021: पूर्व ब‍िहार, सीमांचल व कोसी में चुनाव आज, जानिए क्‍या है तैयारी, कितने प्रत्‍याशी हैं यहां

Bihar Panchayat Chunav 2021 बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान होगा। पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद उम्‍मीदवार सहित मुखिया सरपंच ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम कचहरी पंच पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 06:58 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 06:58 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: पूर्व ब‍िहार, सीमांचल व कोसी में चुनाव आज, जानिए क्‍या है तैयारी, कितने प्रत्‍याशी हैं यहां
Bihar Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू। बांका में चुनाव कार्य का प्रशिक्षण लेते कर्मी।

अनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bihar Panchayat Chunav 2021: आज दूसरे चरण का चुनाव होगा। पू‍र्व ब‍िहार, सीमांचल और कोसी के जिलों के कुछ प्रखंडों में आज चुनाव होने हैं। भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंंड में आज चुनाव होगा। इन जिलों में इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी प्रत्‍याशी अपना जीत सुन‍िश्‍चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आज ज‍िस प्रखंडों में चुनाव होने हैं वह है-सुपौल का  प्रतापगंज, सहरसा का कहरा, मधेपुरा का मधेपुरा, पूर्णिया का बनमनखी, कटिहार का कुरसेला, कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा, अररिया का भरगामा, खगड़िया का परबत्‍ता और जिला प्रा.नि.क्षे.-17 व 18, मुंगेर का टेटियाबम्बर, जमुई का अलीगंज, भागलपुर का जगदीशपुर व बांका का बांका प्रखंड शामिल है। यह सभी जिले ब‍िहार राज्‍य के पूर्व ब‍िहार, कोसी और सीमांचल इलाके हैं। इन प्रखंडों में दूसरे चरण का मतदान आज होगा। इससे पहले पहले चरण में इन इलाके तीन प्रखंडों में चुनाव हुआ था। जिसमें मुंगेर के तारापुर, बांका के धोरैया व जमुई के सिकंंदरा प्रखंड शामिल थे। 

भागलपुर के जगदीशपुर में आज चुनाव होगा। पहले चरण में भागलपुर में वोटिंग नहीं हुई थी।  जगदीशपुर प्रखंड में चुनाव की सभी तैयारी कर ली गई है।

221 बूथों पर सवा लाख मतदाता करेंगे मतदान

बांका जिले के बांका प्रखंड में 221 बूथों बनाए गए हैं। व‍िभिन्‍न पदों के यहां 1610 उम्‍मीदवार हैं। सवा लाख के आसपास मतदाता हैं। सबसे अधिक उम्मीदवार वार्ड सदस्यों की है। वार्ड के 212 पद हैं। उम्मीदवारों की संख्या 918 हैं। पुरुष मतदाता 65011 है, महिला मतदाता 58157 है। सभी मतदान केंद्रों पर  4-1 की संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। ईवीएम से मुखिया, वार्ड, पंसस व जिला परिषद का मतदान होगा। पंच व सरपंच के लिए मतपत्र से मतदान किया जाएगा। यहां 

वार्ड सदस्‍य के लिए 212 पदों के ल‍िए 918 उम्‍मीदवार हैं। पंच के 212 सीटों के लिए 64, मुखिया के 16 सीटों के लिए  118, सरपंच के 16 सीट के लिए 84, पंचायत समित‍ि सदस्‍य के 21 सीटों के लिए  109 उम्‍मीदवार हैं। जिप सदस्य के दो सीट हैं। इस पद के लिए 17 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी