Bihar News: जम्मू-कश्मीर में मारे गए राजा और योगेंद्र के घर पर पसरा मातम, चुनचुन के पिता और पत्नी कर रहे सलामती की दुआ

Bihar News रविवार को एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देते हुए जम्मू-कश्मीर में बिहार के दो कामगारों को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं एक घायल है। मृतकों की पहचान बिहार के अररिया निवासी राजा ऋषिदेव और योगेंद्र ऋषिदेव के रूप में हुई...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:28 AM (IST)
Bihar News: जम्मू-कश्मीर में मारे गए राजा और योगेंद्र के घर पर पसरा मातम, चुनचुन के पिता और पत्नी कर रहे सलामती की दुआ
मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो (बाएं), चुनचुन के परिजन (दाएं)

जागरण संवाददाता, अररिया। Bihar News: रविवार की शाम को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर अररिया जिले के दो मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में अररिया जिले के रानीगंज प्रखण्ड के बौसीं थाना क्षेत्र के राजा ऋषिदेव, उम्र-32 वर्ष, पिता तिलो ऋषिदेव, और अररिया प्रखंड के बनगामा पंचायत के खेरूगंज के योगेंद्र ऋषिदेव, उम्र-34 वर्ष,  पिता-महावीर ऋषिदेव शामिल हैं। वहीं आतंकवादियों की गोलीबारी में रानीगंज प्रखंड के बौसीं थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी चुनचुन ऋषिदेव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बेहोश होकर गिर पड़ी योगेंद्र की मां

खेरूगंज के योगेंद्र ऋषिदेव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातमी चित्कार गूंज उठी। उसकी मां बरनी देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। योगेंद्र का परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। अपने घर के भरण-पोषण के लिए योगेंद्र बाहर गया था।

जम्मू-कश्मीर में मारे गए राजा और योगेंद्र ऋषिदेव के घर पर मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग उनके घर पर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ चुनचुन के घर पर उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जा रही है। चुनचुन के पिता बदहवास हो गए हैं। पत्नी गुमशुम है, वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही है। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि ऐसा कैसे हो गया? इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बसा है बांका का परघड़ी गांव, दो हफ्तों में चार की हत्या के बाद 200 परिवारों में दहशत

घर पर घुसकर मारी गई गोली वारदात कुलगाम के वनपोह की है, जहां बिहारी कामगार एक किराये के मकान में रहते थे। तीन हमलावरों ने वनपोह मार्केट में स्थित इनके मकान में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में बंदूक की नोक पर तीनों बिहारी कामगार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो निकले। इसके बाद घायल दो मजदूरों राजा और योगेंद्र को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा चुनचुन को गंभीर हालत में कुलगाम के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पढ़ें ये खबर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दो और बिहारियों की हत्या, घर में घुसकर मारी गई गोलियां, अररिया के रहने वाले बताए जा रहे श्रमिक

chat bot
आपका साथी