Bihar News: बालू तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, मुंगेर के संग्रामपुर में 51 पर मुकदमा दर्ज

Bihar News मुंगेर में बालू तस्करों पर लगाम लगाने गए पुलिस बल पर फायरिंग की गई। आनन-फानन में पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल स्थित पर काबू पाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया वहीं अवैध बालू लगे 22 ट्रैक्टर बांका जिले की ओर निकल गए।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:55 PM (IST)
Bihar News: बालू तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, मुंगेर के संग्रामपुर में 51 पर मुकदमा दर्ज
मुंगेर में हुई फायरिंग, पुलिस ने 51 पर दर्ज किया मुकदमा।

संवाद सूत्र, संग्रामपुर(मुंगेर)। Bihar News: संग्रामपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मनिया बालू घाट पर छापेमारी की गई। अवैध रूप से बालू लोड करते हुए एक ट्रैक्टर चालक सह मालिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ट्रैक्टर मालिक बग्घा गांव का रहने वाला विकास कुमार कुमार है। बांका जिला अंतर्गत बगहा गांव के बालू तस्करों ने जप्त की गई ट्रैक्टर व चालक को छुड़ाने का प्रयास किया। तस्करों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जवानों ने मोर्चा संभाला, तो सभी फरार हो गए।

मंगलवार को संग्रामपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि बांका जिले के कुछ बालू तस्कर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनिया बालू घाट से बालू का अवैध तरीके से उठाव कर रहे हैं। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार पुलिस जवानों के साथ मनिया बालू घाट पहुंचे। पुलिस को देखते ही बालू लदे 23 ट्रैक्टर बांका जिले की तरफ भाग निकले। पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया, ट्रैक्टर का चालक भागने लगा, तब जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

मुख्य बिंदु: 

-मनिया बालू घाट पर छापेमारी के दौरान हुई कार्रवाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा, सभी हुए फरार -गिरफ्तार ट्रैक्टर मालिक के बयान पर बांका जिले के बगहा गांव के तस्करों को किया गया नामजद

यह भी पढ़ें: झारखंड CM हेमंत सोरेन के बयान से गर्मायी Bihar Politics, जदयू ने तेजस्वी की मुलाकात पर साधा निशाना

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार भी पूरे दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टर चालक से तस्करों की तस्वीर दिखा कर पहचान कराया। आरोपित ने 10 लोगों की पहचान की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैक्टर मालिक विकास कुमार के अलावा 10 नामजद और 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। बांका पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें: फायरिंग के बाद से लापता कटिहार के दो किसान, खोज में लगा NDRF और डाग स्क्वायड, ग्रामीणों ने किया बवाल

chat bot
आपका साथी