Bihar : प्रेमी युगल ने की ऐसी शादी की ढाई लाख का लग गया जुर्माना... पैसा नहीं चुकाया तो लूट की आ गई नौबत
बिहार में प्रेमी युगल ने ऐसी शादी की जिससे पूरा गांव खफा हो गया। मामल पंचायत तक पहुंची और इसके बाद ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया। लेकिन बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई जब पैसा नहीं चुकाया गया तो मामला लूटपाट पर जा पहुंची।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया में प्रेमी युगल ने ऐसी शादी की जिससे पूरा गांव खफा हो गया और जर्मुाना लगा लिया। लेकिन जब बात इतने से भी नहीं बनी तो लूट की नौबत आ गई।
दरअसल, जिले के चंपानगर ओपी क्षेत्र के चरैया रहिका गांव के इस विवाहित जोड़े को ढाई लाख देने पर ही गांव में इंट्री का फरमान सुनाया गया है। इस स्थिति के चलते गत एक साल से विवाहित जोड़े गांव में प्रवेश नहीं कर पाए हैं। अब बात जुर्माना नहीं देने पर घर-द्वार लूट लेने की धमकी तक पहुंच गया है। इस स्थिति में विवाहित जोड़े ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें आवेदन सौंपा है और न्यायिक की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने चंपानगर ओपी पुलिस को इस मामले में आवश्यक निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव के लडडू सिंह का गांव की सोनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं। गांव में शादी संभव नहीं देख एक साल पहले दोनों घर से भागकर दिल्ली पहुंच गए और वहीं मंदिर में शादी रचा ली। यह सूचना गांव पहुंचते ही गांव के लोग आग-बबूला हो गए और उसी समय दोनों के पिता से गांव वालों ने एक स्टांप पेपर पर अंगूठा निशान ले लिया। उस शपथ पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि पांच वर्षों के अंदर दोनों को गांव लौटने पर मनाही थी। तर्क यह था कि इससे समाज में विकृति फैलेगी। इधर लड़का दिल्ली में काम कर रहा था। अचानक आरा मिल में काम करते वक्त हथेली कट जाने के कारण वह बेरोजगार हो गया। ऐसे में पति-पत्नी अपने गांव वापस आ गए। वर्तमान विवाहिता गर्भवती है। दोनों को देखते ही ग्रामीणों के तेवर और तल्ख हो गए। दोनों के गांव में रहने के एवज में ढाई लाख जुर्माना की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर घर लूट लिए जाने की धमकी दे रहे हैं। इसके लिए दस अगस्त तक का समय दिया गया है।