Bihar: गेहूं खरीद पर पड़ा लॉकडाउन का असर, खरीदारी मात्र 20 फीसद, जानिए... खगडि़या जिले का हाल

कोरोना ने हर वर्ग के लोगों को परेशान कर रखा था। गेहूं की खरीद नहीं हुई। दो सौ से अधिक किसानों को राशि का भुगतान हुआ है। 31 मई तक ही होनी है गेहूं की खरीद बेलदौर में सबसे कम खरीद।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 09:05 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 09:05 AM (IST)
Bihar: गेहूं खरीद पर पड़ा लॉकडाउन का असर, खरीदारी मात्र 20 फीसद, जानिए... खगडि़या जिले का हाल
लॉकडाउन में गेहूं की खरीदारी पर असर।

खगड़िया [अमित झा]। लॉकडाउन का असर गेहूं खरीद पर भी दिख रहा है। जिले में गेहूं खरीद लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। जिले में कुल 98 हजार क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है। जबकि खरीद 20 प्रतिशत के करीब हुई है। जिले में इस माह से गेहूं खरीद आरंभ हुई है। जिले के 78 पैक्सों में खरीदारी आरंभ हुई है। समाचार प्रेषण तक जिले के 479 किसानों से 19 हजार 430 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। लॉकडाउन के कारण किसानों व पैक्सों को मजदूरों की समस्या के साथ गेहूं ढुलाई व तौल कराने में परेशानी हो रही है। एसी स्थिति में गेहूं खरीद की लक्ष्य प्राप्ति मुश्किल जान पड़ रहा है। वैसे गेहूं की खरीद में तेजी लाने और लक्ष्य प्राप्ति को लेकर विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। गेहूं खरीद 31 मई तक होना है।

गेहूं खरीद में गाेगरी है अव्वल

गेहूं खरीद में गोगरी प्रखंड प्रथम स्थान पर है। गोगरी में अब तक 5,553.15 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। अलौली 3251 क्विंटल खरीद के साथ दूसरे और सदर प्रखंड 3217 क्विंटल खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है। सबसे कम खरीद बेलदौर में हुई है।

क्या हो रही परेशानी

किसानों को कई तरह की परेशानी लॉकडाउन में उठानी पड़ रही है। किसानों को गेहूं पैक्स तक पहुंचाने में लोड- अनलोड करने में मजदूरों की समस्या के साथ ढुलाई के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। किसानों को ऑनलाइन आवेदन कराने के साथ बैंक खाता समायोजन में परेशानी है।

कहां कितने किसानों से कितनी हुई खरीद

प्रखंड पैैक्स किसान खरीद

अलौली- 18 - 82 - 3,251.2 क्विंटल

बेलदौर- 07 - 42 - 1643.3 क्विंटल

चौथम- 06 - 34 - 1713 क्विंटल

गोगरी- 17 - 123 - 5553.15 क्विंटल

खगड़िया- 13 - 111 - 3217.83 क्विंटल

मानसी- 07 - 41 - 2273 क्विंटल

परबत्ता- 10 - 46 - 1761 क्विंटल

गेहूं खरीद लगभग सभी प्रखंडों व पैक्सों में आरंभ हो चुकी है। लॉकडाउन से कुछ परेशानी बढ़ी है। खासकर जहां केंटेनमेंट जोन बने हैं, वहां परेशानी हो रही है। परंतु, किसानों व पैक्सों की समस्या हल करने के साथ खरीद जारी है। दो सौ से अधिक किसानों को खरीद राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।- राजन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी