कांग्रेस के बिहार प्रभारी बोले- किसानों को कंगाल बनाने के लिए लाया गया है काला कानून
लखीसराय में कांगेस के प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों को कंगाल बना देगा। आज आम जनता पिस रही है। बेरोजगाार युवा परेशान हैं। युवाछात्रमध्यमवर्गीय सब अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, लखीसराय। नए कृषि कानून के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस का पूरे राज्य में शुरू हुआ यह पदयात्रा शनिवार को लखीसराय पहुंचा। पदयात्रा में बिहार प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास,प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, चंदन यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, समीर, अमित सिंह टुन्ना, आशीष कुमार, पूनम पासवान, अरुण वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, विजय सिंह कुशवाहा, मंजीत आनंद शामिल हुए।
सभी नेता शहर के पुरानी बाजार स्थित चितरंजन आश्रम पहुंचे। यहां पर किसान पंचायत का आयोजित हुआ। किसान पंचायत कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। बिहार प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास ने अपने संबोधन में कहा कि ये सत्याग्रह आंदोलन बिहार में एक नई क्रांति की शुरुआत है जो किसानों के खिलाफ केंद्र की भाजपा व मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन काले क़ानून की वापसी लेकर रहेगी।