Bihar: बारात में भोजन नहीं मिलने पर दूल्‍हे को गुस्‍सा करना पड़ा भारी, फेरों से पहले पहुंच गए थाने, फ‍िर...

Bihar जमुई में एक शादी समारोह में दूल्‍हा काफी नाराज हो गया। वे तमतमा गए। शादी छोड़ बाहर निकल गए। इसके बाद तो दूल्‍हा को थाना आना पड़ा। पुलिस ने दूल्‍हा सहित वर पक्ष से बॉड भरवाकर शादी करवाया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:10 AM (IST)
Bihar: बारात में भोजन नहीं मिलने पर दूल्‍हे को गुस्‍सा करना पड़ा भारी, फेरों से पहले पहुंच गए थाने, फ‍िर...
जमुई में शादी समारोह में शामिल दूल्‍हा और दुल्‍हन।

जागरण संवाददाता, जमुई। जमुई में एक शादी के दौरान अप्रत्‍याशित घटना घट गई। कोरोना काल में हुए इस शादी में दुल्‍हन पक्ष से कुछ त्रुटि रह गई, जिसे दूल्‍हा बर्दाश्‍त नहीं कर सका। इसके बाद दूल्‍हा शादी समारोह से उठ कर चला गया। दूल्‍हा जिद पर अड़ गए कि जहां स्‍वागत ही नहीं हुआ, वहां शादी नहीं करेंगे। बात थाने पहुंची। फ‍िर तो थाना में में विवाह की पंचायती शुरू हुई। वर और वधू पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगा रहे थे। काफी देर तक जद्दोजहद होते रहा। अंत में पुलिस की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत के दिघरा मंडल टोला गांव में शादी करने आया दूल्हा नाराज होकर मंडप छोड़ भाग गया। बताया जाता है कि दिघरा मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की शादी नो मई 2021 को मुंगेर जिला अंतर्गत सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा खुचिया गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ होना निश्चित किया गया था। विधि-विधान के साथ दुल्हन के घर दूल्हे राजा बारात लेकर पहुंचे। इस बीच दूल्हे राजा बारात को समय पर भोजन नहीं मिलने से नाराज हो गया। उन्‍होंने पहले वहीं हंगामा किया। वधू पक्ष के लोगों को काफी भला-बुरा कहा। फ‍िर शादी नहीं करना की बात कहकर वे मंडप छोड़ चल दिए।

दूल्हा के चले जाने के तुरंत बाद स्थानीय थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दूल्हे की खोज शुरू कर दी। कुछ देर बाद मटिया बाजार से पुलिस ने दूल्हे को ढूंढ निकाला। पुलिस ने दूल्‍हा को थाना लाया। दोनों पक्ष के स्वजनों को सूचना देकर थाना बुलवाया गया। जहां बड़ी मशक्क्त के बाद समझा-बुझाकर दूल्हे को शादी के लिए तैयार किया गया। जिसके बाद दुल्हन के घर पर शादी की सभी रस्में पूरी हुई। साथ में दोनों पक्ष के बॉड बनवाया गया। दूल्हे पक्ष के स्‍वजनों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी तरह की प्रताड़ित करने पर कठोर कार्रवाई होगी। 

chat bot
आपका साथी