Bihar Flood News : खगड़िया में बागमती ने पार किया खतरे का निशान, तटबंधों की निगरानी के लिए लगातार चल रही कैंपिंग

Bihar Flood News चारों और नदियों से घिरे बिहार के खगड़िया जिले में बागमती अब अपने उफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। बांधों और तटबंधों का जायजा लिया जा रहा है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:16 PM (IST)
Bihar Flood News : खगड़िया में बागमती ने पार किया खतरे का निशान, तटबंधों की निगरानी के लिए लगातार चल रही कैंपिंग
Bihar Flood News: बागमती भी उफान पर, नदियों से घिर खगड़िया में जलस्तर बढ़ा।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। Bihar Flood News: बागमती पूरी रफ्तार और उफान में है। बागमती पर बने बांध-तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गई है। 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद सिंह ने बागमती पर बने केबी और बीएन तटबंध का सघन जायजा लिया। कार्यपालक अभियंता ने केबी तटबंध के संतोष स्लूईस, इटवा स्लूईस, अमनी, सैदपुर और बदला घाट स्थल का लिया जायजा, बीएन तटबंध के मालपा स्थल का भी किया निरीक्षण किया।

शुक्रवार को बागमती का जलस्तर खगड़िया के संतोष स्लूईस के पास 38.09 मीटर आंका गया। बागमती खतरे के निशान से दो मीटर 46 सेमी ऊपर है। वह एचएफएल (उच्चतम जलस्तर, 38.93 मीटर) की ओर अग्रसर है। अब संतोष स्लूईस के पास एचएफएल से मात्र 84 सेमी नीचे है। बीते 24 घंटे के दौरान बागमती के जलस्तर में 24 सेमी की वृद्धि हुई है। कहने का मतलब एक सेमी प्रतिघंटा की दर से बागमती बढ़ रही है। टेंडेंसी राइजिंग है। -एचएफएल (उच्चतम जलस्तर) से मात्र 84 सेमी नीचे -24 घंटे में बागमती के जलस्तर में 24 सेमी की हुई वृद्धि

कार्यपालक अभियंता ने लिया सघन जायजा

बागमती के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद सिंह ने केबी तटबंध के संतोष स्लईस, इटवा स्लूईस, अमनी, सैदपुर, बदला घाट स्थल का सघन जायजा लिया। इस माैके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीएन तटबंध के मालपा स्थल का भी जायजा लिया। मालपा सर्वाधिक संवेदनशील स्थल है। यहां फ्लड फाइटिंग कार्य भी कराया गया है। मालपा में तटबंध पर नदी का काफी दबाव है। सतर्कता बरती जा रही है।

'बागमती के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। टेंडेंसी राइजिंग है। मालपा स्थल पर काफी प्रेशर है। सदत चौकसी रखी जा रही है। कोसी-बागमती पर बने सभी बांध-तटबंध सुरक्षित हैं।'- गणेश प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी