Bihar election 2020: सीमांचल में गरजे ओवैसी, कहा- नीतीश ने बिहार के प्रवासियों का किया अपमान

Bihar election 2020 सीमांचल में एआइएमआइएम के नेता असदूद्दीन ओवैसी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। यहां के लोगों ने उन्हें वोट दिया था लेकिन आज वह मोदी के साथ मिल गए हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:18 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:18 PM (IST)
Bihar election 2020:  सीमांचल में गरजे ओवैसी, कहा- नीतीश ने बिहार के प्रवासियों का किया अपमान
अररिया में सभा को संबोधित करते ओवैसी।

अररिया, जेएनएन। चुनाव प्रचार करने सीमांचल पहुंचे एआइएमआइएम के नेता असदूद्दीन ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। अररिया के यादव कॉलेज मैदान में ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान क्या हुआ, हमे भूलना नही चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार से बाहर रहने वाले बिहारियों का अपमान किया। उन्हेंं बिहार में प्रवेश तक नही करने दिया गया। कितने लोगों की जाने ट्रैन से वापसी के दौरान चली गईं। कितने लोग भूख से बेहाल हो गए ।

ओवैसी ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी राशिद अनवर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा की अररिया के वर्तमान विधायक को पूरे कार्यकाल के दौरान जब भी किसी जनता ने फोन किया तो उनका मोबाइल कवरेज एरिया के बाहर बताता था। अब वो आपको फोन करेंगे मगर आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उसे बताए के जिस नंबर पर विधायक फोन कर रहे है वो अन्य पार्टी के उम्मीदवार को जिताने में व्यस्त है।

ओवैसी ने अपने भाषण के दौरान खराब शिक्षा व्यवस्था, अररिया और जोकीहाट व अररिया और रानीगंज के बीच बदहाल सड़क का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां पर स्वास्थ्य सेवा भी बदहाल है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां के लोगों ने भाजपा के खिलाफ नीतीश को वोट दिया और वो अभी मोदी के गोद में बैठ गए हैं। क्या यह जनसमर्थन का अपमान नही है?

इस बार युवा प्रत्याशी को दीजिए मौका

ओवैसी ने कहा कि आपने 30 साल भाजपा राजद, कांग्रेस सबको आजमा कर देख लिया अब एक बार इस युवा प्रत्याशी को भी मौका दीजिये। उन्होंने कहा कि यहां का समग्र विकास होगा। सड़के दुरुस्त होंगी, स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा। लोगों की हर परेशानियों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी