Bihar Election 2020: अभिनेत्री नेहा शर्मा ने कहा- महागठबंधन की सरकार बनी तो दूर होगी बेरोजगारी

भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा ने प्रेसवार्ता कर लोगों से अपने पिता और कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की। भोलानाथ पुल और जर्जर सड़क भी यहां के लोगों के लिए मुद्दा है। इस बार इस पर भी काम होगा।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM (IST)
Bihar Election 2020: अभिनेत्री नेहा शर्मा ने कहा- महागठबंधन की सरकार बनी तो दूर होगी बेरोजगारी
प्रेसवार्ता को संबोधित करती नेहा शर्मा व साथ में अजीत शर्मा

भागलपुर, जेएनएन। अभिनेत्री नेहा शर्मा ने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बेरोजगारी दूर होगी और विकास भी होगा। नेहा अपने पिता अजीत शर्मा (कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी) के पक्ष में प्रचार करने भागलपुर आई हुई हैं। रविवार को वह रोड शो भी करेंगी।

शनिवार को होटल वैभव में नेहा ने प्रेसवार्ता भी की। कहा कि पांच वर्षों तक विधायक रहते पिताजी ने कई विकास कार्य किए। इस बार भी अगर विधायक बने तो शिक्षा, चिकित्सा, सड़क आदि में सुधार किया जाएगा। कुछ विकास कार्य इसलिए नहीं हो पाए क्योंकि राज्य में अन्य पार्टियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में हवाई सेवा अनिवार्य है। ताकि मरीज से लेकर उद्योगपतियों का आवागमन आसानी से हो सके, इससे शहर में उद्योग भी लगाने का रास्ता आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भोलानाथ पुल और जर्जर सड़क भी यहां के लोगों के लिए मुद्दा है। उन्होंने कहा कि रोड शो के जरिए लोगों को पहले वोट देने के लिए जागरुक किया जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बारे में उन्होंने कहा कि यह चौकाने वाला था। न्याय मिलना चाहिए। लेकिन कभी भी आत्महत्या करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। जितने भी कलाकार आते हैं उन्हें सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इस बीच केवल अपने काम पर ध्यान दें, मनोबल टूटने नहीं दें।

अजीत ने जनसंपर्क कर मांगे वोट

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजीत शर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाकर महागठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सूबे की बेरोजगारी दूर होगी। शनिवार को पहले उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर वार्ड 31 के सच्चिदानंद नगर, विक्रमशिला कॉलोनी, शिवपूरी, जवारीपुर, डोमासी, तिलकामांझी, वार्ड 17 के सराय, सोनवर्षा लेन, बड़ी इमामबाड़ा के पास सभा को संबोधित किया। वार्ड 22 के मानिक सरकार, आदमपुर, वार्ड 36 के मुंदीचक, भीखनपुर, भैरोलाल लेन, हाजी खलीक चौक एवं अन्य मोहल्लों में पदयात्रा कर वोट मांगे। उनके साथ पार्षद शीला देवी, अशोक पटेल, अनिल पासवान, अयाज व्यास, फैशल अंसारी, जिजाह हुसैन, राकेश दुबे उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी