Bihar Crime: बांका में सीएसपी संचालक को शूट कर की गई लूट, भागलपुर रेफर

Bihar Crime सीएसपी संचालक को गोली मार लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। संचालक को गंभीर अवस्था में भागलपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच एवं कार्रवाई में जुट गई है। इलाके में सनसनी का माहौल है...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 03:52 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 03:52 PM (IST)
Bihar Crime: बांका में  सीएसपी संचालक को शूट कर की गई लूट, भागलपुर रेफर
Bihar Crime अपराधियों का साफ्ट टारगेट बन चुके हैं सीएसपी संचालक।

संवाद सूत्र, बांका। Bihar Crime: जिले के बाराहाट बाजार स्थित बैंक आफ बडौदा के सीएसपी संचालक को गोलीमार लूटपाट की है। दो गोली लगने से संचालक फैज आलम को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

जख्मी ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने पहले दो गोली हवाई फायरिग की है। इसके बाद सीएसपी में प्रवेश कर लूटपाट की है। विरोध करने पर संचालक को दो गोली मार दी गई।

एक गोली छाती और एक गोली हाथ मे लगने से जख्मी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहा है। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से पुलिस की शिथिलता की पोल खुल गई है। फिलहाल जख्मी की स्थिति गंभीर है। कितनी की लूट हुई है। इसका पता नही चल सका है।

chat bot
आपका साथी