Bihar Coronavirus Update: कोरोना से जंग के केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने दिया तीन मूल मंत्र, अफसरों को जागरूकता और सख्ती का दिया निर्देश

Bihar Coronavirus Update केंद्रीय मंत्री अश्‍वनी चौबे ने कहा कि टे‍स्टिंग ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट ये तीन मंत्र को अपना कर हम कोरोना के बढ़ते संक्रमण केा कम कर सकते हैं। इस पर केंद्र और राज्‍य सरकार लगातार काम कर रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 11:40 AM (IST)
Bihar Coronavirus Update: कोरोना से जंग के केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने दिया तीन मूल मंत्र, अफसरों को जागरूकता और सख्ती का दिया निर्देश
Bihar Coronavirus Update: केंद्रीय मंत्री अश्‍वनी चौबे भागलपुर मे। जागरण।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में खासा इजाफा हुआ है। यह चिंता का विषय है। केंद्र ने राज्यों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग व ट्रीटमेंट पर अधिक फोकस करने को कहा है। कोरोना के विरुद्ध जंग में यही मूल मंत्र भी है।

चौबे सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले में किसी भी सूरत में ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। लापरवाही से ही कोरोना के मामले बढ़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरुकता फैलाएं और सख्ती बढ़ाएं।

इधर, भागलपुर में कोरोना की मौजूदा स्थिति एवं टीकाकरण की उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। चौबे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगस्त में हर हाल में ओपीडी की व्यवस्था शुरू हो जानी चाहिए। मई में ही न्यूरोलॉजी की ओपीडी शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि भागलपुर को केंन्द्र सरकार द्वारा बहुत जल्द छह मंजिला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मिलने जा रहा है। यह अस्पताल भागलपुरवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। हॉस्पिटल में आठ विभाग न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, काॢडयोलॉजी, काॢडयो सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, गायनोकॉलोजी का सुपर स्पेशलिटी इलाज संभव हो जाएगा।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम के एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफॉर्म के लॉन्चिंग पर भागलपुर से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे जुड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे डेटा की एक आसान पहुंच और उपलब्धता होगी। जो आत्मनिर्भर होने के करीब ले जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता से की मुलाकात

मंत्री चौबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

अष्टयाम में हुए शामिल

चौबे अपने पैतृक गांव दरियापुरडीह पहुंचे। वहां चल रहे अष्टयाम में सम्मलित हुए। उन्होंने बताया कि अष्टयाम पिछले 55 वर्षों से कुल देवी की पूजा के लिए होली के बाद होते आ रहा है। चौबे ने सभी के बेहतर स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता अरुण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, अभय घोष सोनू, सुरेंद्र पाठक, रामनाथ पासवान, रूबी दास, देवव्रत घोष, बबलू यादव, संजय हरि, मनोज हरि, इंदुभूषण झा, पम्मी, रीता गुप्ता, संगीता सिन्हा, अनुजा झा, सोमनाथ शर्मा आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी