CM नीतीश कुमार पहुंचेंगे कहलगांव, दिवंगत सदानंद बाबू को देंगे श्रद्धांजलि, सुशील मोदी सहित कई बड़े नेता भी आएंगे

ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर के कहलगांव आएंगे। वहां यहां पूर्व व‍िधायक सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमारी मोदी उद्योग मंत्री सैयद शाहनवााज हुसैन सहित कई बड़े नेता भी श्रद्धांजल‍ि समारोह में आएंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:34 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:34 AM (IST)
CM नीतीश कुमार पहुंचेंगे कहलगांव, दिवंगत सदानंद बाबू को देंगे श्रद्धांजलि, सुशील मोदी सहित कई बड़े नेता भी आएंगे
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे भागलपुर। सुशील कुमार मोदी पहुंच चुके हैं।

संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवगंत सदानंद सिंह के अंतिम श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के कहलगांव स्थित उनके आवास पर आएंगे। सदानंद स‍िंह नौ बार कहलगांव व‍िधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे थे। उनके आवागमन को लेकर सदानन्द बाबू के आवास पर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। शारदा पाठशाला के खेल मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड से सदानन्द बाबू के आवास तक जाने के लिए सड़क की बैरिकेडिंग की गई है। नीतीश कुमार सवा एक बजे कहलगांव पहुंचेंगे।

सदानन्द बाबू के पुत्र शुभानंद मुकेश ने कहा कि मौसम साफ रहने पर ही मुख्यमंत्री आ सकेंगे। मुख्यमंत्री यहां सदानन्द बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्वजनों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह के आने का कार्यक्रम है। शुक्रवार को किशनगंज के सांसद मो. जाबेद भी आए थे। वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी कल ही नवगछिया पहुंचे। आज वे कहलगांव जाएंगे। वे पूर्व विधायक कांग्रेस नेता स्व सदानंद सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्रद्धांजल‍ि कार्यक्रम में श‍िक्षा मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ,राज्यसभा सदस्य अखिलेश कुमार सिंह, शकील अहमद के आने की सूचना है। इसमें कई पहुंच चुके हैं।

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री का पीरपैंती का दौरा आज

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को पीरपैंती प्रखंड में विभिन्न जगहों पर दौरा करेंगे। इसके बाद कहलगांव से बसंतपुर गांव जाएंगे। पीरपैंती सुंदरपुर में विवाह भवन में सुबह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बघुवाटोला में एक श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे। इसके बाद शेरमारी, श्रीनगर, साठो में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे। बाराहाट से फिर कहलगांव के लिए रवाना होंगे। उक्त जानकारी भाजपा नेता शिवबालक तिवारी ने दी। पीरपैंती में पहली बार उद्योग मंत्री के आगमन पर जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदानन्द सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवगंत सदानन्द सिंह के कहलगांव स्थित आवास पर पहुंचकर सदानन्द बाबू के चित्र पर स सम्मान माल्यार्पण पर नमन करते हुए श्र्द्धांजलि अर्पित की ओर सदानंद बाबू के पुत्र शुभानन्द मुकेश एवं अन्य परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए।विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में सदानन्द बाबू के कार्यकाल एवं विचारों को बताते हुए कहा कि राजनीति में सदानन्द बाबू एक हस्ती थे।बेबाक तरीके से तथ्यात्मक सवाल उठाते थे। इनके साथ पीरपैंती के विधायक ललन पासवान, कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव, भागलपुर के विधायक अजित शर्मा, भागलपुर नगर निगम की मेयर सीमा साह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी