CM नीतीश तारापुर में जनता से करेंगे सीधा संवाद, मिलेंगे कई सौगात, चार घंटे तक लोगों से होंगे रूबरू

ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर आ रहे हैं। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग रहेंगे चार घंटे लोगों से होंगे रूबरू। संग्रामपुर महाने बीयर और चानकेन नदी पर गेटेड बीयर का करेंगे निरीक्षण। कई सौगात मिलने की संभावना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:57 PM (IST)
CM नीतीश तारापुर में जनता से करेंगे सीधा संवाद, मिलेंगे कई सौगात, चार घंटे तक लोगों से होंगे रूबरू
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर आ रहे हैं।

जागरण टीम, मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को तारापुर पहुंच रहे हैं। जनता से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे। कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह सहित कई कबिना मंत्री रहेंगे। मुख्यमंत्री तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई सौगात भी देंगे। तारापुर उप चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री पहली बार पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। तारापुर के स‍िंचाई प्रमंडल में भव्य पंडाल बनाया गया है। तारापुर के ईदगाह मैदान में हेलीकाप्टर के लिए हेलीपैड बनाया गया है। हवेली खडग़पुर चानकेन नदी पर गेटेड बीयर का निरीक्षण करेंगे। संग्रामपुर महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना से भी रूबरू होंगे। तारापुर में शहीद स्मारक जाएंगे। अंग्रेज जमाने में बने थाना का भी निरीक्षण करेंगे। शहीद स्मारक और तारापुर थाना का रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तारापुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं।

विकास और विश्वास के साथ काम

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन स‍िंंह ने बताया कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश ने उप चुनाव में जनता से चुनाव बाद आने का वादा किया था। वादे के अनुसार मुख्यमंत्री तारापुर के लोगों से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जदयू विकास और विश्वास के साथ काम करती है। मुख्यमंत्री जो कहते हैं उसपर अटल रहते हैं। मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे में क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होंगे। जनता की बातों को सुनेंगे और उसे पूरा करेंगे। उप चुनाव में तारापुर की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति जो आस्था और विश्वास जताया है, उसे मुख्यमंत्री नहीं भूल सकते हैं।

खडग़पुर के 39 गांव के किसान होंगे खुशहाल

संवाद सूत्र, हवेली खडग़पुर (मुंगेर)। आज का दिन हवेली खडग़पुर, असरगंज एवं बरियारपुर प्रखंड के किसानों के लिए खुशियां लेकर आएगा। मुख्यमंत्री मुखिया नीतीश कुमार किसानों को चानकेन सिचाई परियोजना की सौगात देंगे। इस परियोजना से हवेली खडग़पुर, असरगंज एवं बरियारपुर प्रखंड के सात पंचायत के 39 गांव के किसान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को तारापुर विधायक राजीव कुमार ङ्क्षसह, डीएम नवीन कुमार, एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी चानकेन स‍िंचाई परियोजना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिचाई विभाग, कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय पदाधिकारी को कई दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चानकेन सिचाई परियोजना के बारे में सिचाई विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। खडग़पुर के एसडीओ अमिताभ गुप्ता, डीएसपी राकेश कुमार व थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडेय स्वयं देखरेख कर हैलीपैड निर्माण पूरा हुआ। इस मौके पर बीडीओ बिपिन कुमार दीक्षित, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र मंडल, मुढ़ेरी पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार मंडल, शशि बिहार, सुदीप कुमार, दीपक कुमार, मु.परवेज सहित अन्य उपस्थित थे।

कई गांव के लिए वरदान साबित होगा महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना

संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर)। मुख्यमंत्री संग्रामपुर प्रखंड के कटियारी पंचायत के झरना गांव के समीप महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना को देखेंगे। महाने बियर केनाल का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। किसानों की स‍िंचाई सुविधा सुलभ हो गई थी, उदासीनता की वजह से जहां बियर केनाल जीर्णशीर्ण हो गया है। महाने बियर स‍िंचाई परियोजना से संग्रामपुर प्रखंड के अलावा टेटिया बंबर प्रखंड के दर्जनों गांवों के खेतों तक स‍िंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। किसानों को खरीफ फसल पर ही निर्भर रहना पडता है । महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना के शुरू हो जाने से किसान अपनी खेतों में रबी फसल की भी खेती कर सकेंगे। क्षेत्र में हरियाली के साथ खुशहाली भी देखेंगे। महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना संग्रामपुर प्रखंड के बिरजपुर, पतघाघर,खपडा व टेटिया बंबर प्रखंड के नोनाजी. केशौली, भूना मंजूरा, देवघरा दर्जनों गांवों के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

सीएम को सौपेंगे ज्ञापन

संवाद सूत्र , टेटिया बंबर (मुंगेर )। बनगामा पंचायत के मुखिया निरंजन निषाद राजा रानी तालाब के समीप अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। मुखिया ने बताया कि इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दर्जा मिले सात वर्ष हो चुके हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन में ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है।

देवघरा के उच्चेश्वर नाथ मंदिर में आइबी का हो सकता है शिलान्यास

संवाद सूत्र, टेटिया बंबर (मुंगेर)। टेटिया बंबर के देवघरा स्थित बाबा उचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सीएम नीतीश कुमार बुधवार को आइबी भवन का शिलान्यास करने की संभावना जताई जा रही है। पर्यटन के द़ष्टिकोण से सरकार की ओर शुरू किए गए इस पहल पर स्थानीय लोगों में खुशी है। प्राकृतिक रूप से सुंदर इस जगह को सुंदरीकरण को लेकर स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे थे। बता दें कि पहाड़ी पर अवस्थित इस पौराणिक शिव मंदिर में स्थानीय लोगों की खास आस्था है और यहां वर्ष में कई आर धार्मिक आयोजन किए जाते है। इस आयोजन के दौरान इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। शिवरात्री के मौके पर लगने वाले मेले का आस पास के लोगों को इंतजार रहता है। इस मौके पर यहां कई दिनों तक मेला का अयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटन को लेकर इसे विकसित किए जाने में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी की भी अहम भूमिका है। डीएम नवीन कुमार ने कुछ दिनों पूर्व वहां पहुंचकर आईबी भवन के लिए जमीन का अधिग्रहण की स्थिति से अवगत हुए थे। सौदर्यीकाण के तहत देवघरा मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ी निर्माण एवं सौदर्यीकरण का काम किया जाएगा।

::::

क्रद्गश्चशह्म्ह्लद्गह्म् ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

9999

chat bot
आपका साथी