CM नीतीश इसी सप्‍ताह आएंगे बांका, मंदार रोप-वे, ओढऩी मोटर वोट व वाटर स्कूटी जीत रहा लोगों का दिल, करेंगे कई घोषणाएं

बांका में पर्यटन क्षेत्र की कई संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर्यटन को गति देने शीघ्र बांका आएंगे। अभी यहां लोगों का दिल मंदार में रोप-वे ओढऩी में मोटर वोट व वाटर स्कूटी पर काफी भा रहा है। काफी मनोरम का यहां का यह क्षेत्र।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:54 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:54 AM (IST)
CM नीतीश इसी सप्‍ताह आएंगे बांका, मंदार रोप-वे, ओढऩी मोटर वोट व वाटर स्कूटी जीत रहा लोगों का दिल, करेंगे कई घोषणाएं
बांका का मनोरम दृश्‍य, पर्यटन की अपार संभावनाएं।

बांका [डा. राहुल कुमार]। जंगल, पहाड़ और जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता अब पर्यटन के माध्यम से बांका के विकास का द्वार खोलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस अभियान को गति देने खुद इस सप्ताह बांका आ रहे हैं। वे पौराणिक मंदार पर्वत पर दशक भर से लंबित रोप-वे का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मंदार में टूरिस्टर रिक्सा और कामधेनु मंदिर के सुदंरीकरण का भी वे शुभारंभ करेंगे। बांका-भागलपुर सहित पूर्व बिहार में मंदार पहले से प्रसिद्ध है। पर्यटकों की भीड़ आती रही है। रोपवे की शुरुआत के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी बढोतरी की संभावना है।

पर्यटकों को भाने की दूसरी नई जगह ओढऩी जलाशय बन रहा है। जिला मुख्यालय से नजदीकी और ओढऩी की सुंदरता पर्यटकों को लुभाती रही है। बस 12 किलोमीटर दूरी के कारण शहर के लोग आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। दो महीने से इस डैम पर दो वाटर वोट पर्यटकों के लिए उपलब्ध है।

इसके अलावा डैम पर बांस कारीगरी सेल्फी प्वाइंट बन गया है। अब वाटर स्कूटी भी मनमोहक जलराशि पर फर्राटा भरने लगा है। यह युवा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। पिछले दो दिनों की कमाई ही इसके उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा कर रहा है।

वाटर वोट में कोकरीतरी के 10 युवाओं को मिला काम

पर्यटन की शुरुआत के साथ ही इससे युवाओं को रोजगार मिलने लगा है। ओढऩी डैम पर संवेदक ने अभी समीप के कोकरीतरी गांव के 10 युवाओं को वाटरवोट में काम दिया है। सभी की तैनाती 500 रुपया दैनिक मजदूरी पर है। शुरुआत में ही वाटर वोट और स्कूटी को सैकड़ों की संख्या में ग्राहक मिलने लगा है। वोट चालक कामदेव यादव ने बताया कि वह पहले गोवा में वाटर वोट चलाता था। घर के पास काम मिलने से खुशी है। डैम पर नाश्ता, पानी की दुकानों के साथ कैंटीन खुलना बांकी है। पर्यटकों की संख्या बढऩे से ई-रिक्सा, आटो की पहुंच भी बढ़ी है। इसी तरह मंदार के टूरिस्टर रिक्सा को चालक मिलना बांकी है। यह कई लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार है।

बांका में पर्यटकों को लुभाने वाला केंद्र

मंदार, पापहरणी, कामधेनु मंदिर, जैन मंदिर, ओढऩी डैम, चांदन डैम, झझवा झरना, भलजोर पहाड़ी, जेठौर मंदिर, गौरीपुर पहाड़, नाढ़ा पहाड़

ओढऩी को राज्य स्तर का पर्यटन केंद्र बनाने का प्रयास है। डैम पर पक्षी और युवा महोत्सव का बड़ा आयोजन होना है। डैम पर दो आइबी निर्माण भी होना है। मंदार में रोपवे लगाने के लिए निश्चित रुप से पर्यटकों की संख्या में कई गुणा बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद इन पर्यटक स्थल के दिन फिरेंगे। - सुहर्ष भगत, जिलाधिकारी, बांका

chat bot
आपका साथी