CM नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात- Bihar Tourism को लगेंगे चार चांद, अब घूमने जरूर आइए मंदार

ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका से देशवास‍ियों को कई सौगात दिए। उन्‍होंने मंदार में रोप-वे का उद्घाटन किया। बांका के बौंसी स्थित मंदार को देखने तथा पर्वतारोहण करने देशभर से लोग यहां आते हैं। यहां रोप-वे का उद्घाटन किया गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:13 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:13 PM (IST)
CM नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात- Bihar Tourism को लगेंगे चार चांद, अब घूमने जरूर आइए मंदार
बांका के बौंसी में मंदार रोप-वे का उद्घाटन किया गया।

जागरण संवाददाता, बांका। ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका पहुंचे। उन्‍होंने बौंसी में मंदार रोप-वे का उद्घाटन किया। मंदार की ख्‍याति देशभर में है। देशभर से काफी संख्‍या में लोग मंदार देखने और पर्वतारोहण करने यहां आते हैं। रोप-वे का उद्घाटन होने के बाद लोगों ने काफी खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि अब मंदार को ज्‍यादा पर्यटक आएंगे। इससे रोजगार के भी अवसर यहां के लोगों को मिलेगा। 

मुख्‍यमंत्री के साथ राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद भी आए हैं। उन्‍होंने कहा कि मंदार को जैन सर्किट के तरह शिव सर्किट से भी जोड़ा जाएगा। मंदार में रोप-वे चालू होने से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर प्रदान होंगे। भारत सरकार एवं बिहार पर्यटन के द्वारा मंदार में विकास के कार्य किए जाएंगे। बासुकीनाथ धाम, वैद्यनाथधाम, मंदार को एक सर्किट से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सांसद गिरिधारी यादव, भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआइजी सुजीत कुमार, ज‍िलाध‍िकारी सुहर्ष भगत, विधायक रामनारायण मंडल, प्रो ललित नारायण मंडल, पर्यटन व‍िभाग के सचिव संतोष मल्‍ल भी मौजूद थे।

पैदल निरीक्षण करते रहे सीएम

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पापहरणी तालाब का काफी देर तक जायजा ल‍िया। उन्‍होंने तालाब के चारोंं तरफ पैदल निरीक्षण किए। मंदार तट पर पहुंचे। रोप-वे का उद्घाटन किया। भगवान मधुसूदन के मंद‍िर में गए। वहां पूजा-अर्चना की। प्रशासनिक अधिकारियों से पर्यटन को लेकर काफी देर तक बात की। अधिकार‍ियों को कई न‍िर्देश द‍िए। इसके बाद बांका प्रखंड में ओढ़नी गए। वहां नौकाव‍िहार करेंगे। गोस्‍टहाउस में कुछ देर के लिए रुकेंगे। वहां उनके चाय पीने की योजना है। इस दौरान चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आइवी के माडल का वे श‍िलान्‍यास करेंगे। इसकी तैयारी यहां कर ली गई है।

सीएम ने मंदार को बताया ड्रीम प्रोजेक्‍ट 

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा क‍ि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्‍ट था। रोप-वे का उद्घाटन पहले ही हो जाता। लेक‍िन कोरोना के कारण उद्घाटन नहीं हो सका। कहा कि-पहले मंदार के श‍िखर तक पहुंचने में घंटों लग जाते थे। अब कुछ ही देर में लोग श‍िखर तक पहुंच जाएंगे। इससे अब काफी संख्‍या में लोग यहां आएंगे।     

chat bot
आपका साथी