बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया पहुंचे भागलपुर, बोले- 11 लोगों से शुरुआत होने वाला जनसंघ आज बना विशाल

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया भागलपुर व नवगछिया आए। उन्‍होंने कहा कि हम नेशन फर्स्‍ट पार्टी सेकेंड के विचारों से प्रेरित होकर करते हैं काम। तीन दिवसीय शिविर में कई बड़े नेता यहां आएंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:56 PM (IST)
बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया पहुंचे भागलपुर, बोले- 11 लोगों से शुरुआत होने वाला जनसंघ आज बना विशाल
भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं का प्रशिक्षण शिविर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। हम नेशन फस्र्ट व सेकेंड के विचारों से प्रेरित होकर संगठन में कार्य करते हैं। इस विचार को जब भी चरितार्थ करने का समय आया तो हमने किया। कांग्रेस की लूट घसोट और तानाशाह के खिलाफ जब देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को एक साथ खड़ा होने का समय आया तो हमने जनसंघ को मर्ज करते हुए दल सेकेंड और नेशन फस्र्ट के फार्मूला को चरितार्थ किया। इसलिए 11 लोगों से शुरुआत होने वाला जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में खड़ी है।

उक्त बातें रानी तालाब स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में चल रहे तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर के दौरान 'अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका' विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कही। उन्होंने कांग्रेस की तुलना गाड़ी के शौकर से करते हुए कहा कि भारत के क्रांतिकारियों का धक्का सीधा अंग्रेजों को ना लगे, इसलिए अंग्रेज ने अपने हित में एओ ह्यूम के द्वारा कांग्रेस की स्थापना करवाई थी।

उन्होंने कहा कि मोदी के आने से आतंकी गतिविधियां करने वाले लोग छटपटा रहे हैं और कश्मीर के कुछ जिलों को छोड़कर देश शांति में है। दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि 85 हजार परिवार को मुफ्त राशन, 100 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त टीका देने के बाद भी हमारा जीडीपी ठीक ठाक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में बताया। संगठन के लिए मंत्र, यंत्र और तंत्र विषय पर टिप्स देते हुए 'कÓ कार्यकर्ता, कार्यालय, कोष, कार्यक्रम, कार्यकारिणी व 'सÓ सेवाभावी, सद्भाव, शंका कम, संयम, संतुलन, संवाद, समन्वय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बैठक, प्रवास, सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी और सर्वग्राही पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन कार्य व संगठन विस्तार करने वाली बातों से अवगत कराया।

इसके पूर्व उद्घाटन सत्र के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने 'भारत की मुख्य विचारधारा-हमारी विचारधारा' विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि तन, मन और समर्पण से प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ व्यक्ति ही दूसरे को प्रशिक्षित कर सकता है। हमारा व्यवहार, संस्कार व काम करने का तरीका ही लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि अच्छाई दुश्मनों से भी सीखनी चाहिए और सीखने वक्त मन में किसी भी तरह का अभिमान नहीं होना चाहिए। हमारा दल भी सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक संगठन व परिवार है, जो व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करती है। हम सभी भाजपा परिवार के लोग आपस में भाई के समान मिलकर काम करें तभी हम किसी भी प्रकार का विजय प्राप्त कर सकेंगे। दोनों सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय व पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंश मनी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह कर रहे थे।

तीसरे सत्र में संगठन सरकार समन्वय विषय पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता नभय चौधरी ने किया। चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने भारत का वैश्विक परिदृश्य और नेपाल विषय पर मार्गदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता अभय वर्म्‍मन  ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, रामानंद चौधरी, अर्जित शाश्वत चौबे, सुधांधु भूषण, डा प्रीति शेखर, प्रो. किरण सिंह, राजीव मुन्ना, रीना सिन्हा, रोशन सिंह, मुरारी पासवान, श्यामल किशोर मिश्रा, राजकुमार सिंह, मनीष दास, नीतू चौबे, माला सिंह, श्वेता सिंह, अजीत गुप्ता, प्रिंस मंडल, दीपक शर्मा, आशीष सिन्हा, प्‍यारे हिंद, इंदुभूषण झा, स्‍वेता सिंह, रूबी दास सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

नवगछिया। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रदेश के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने किया। प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में संगठन मंत्री भीखूभाई दलसानिया ने अपनी कार्य पद्धति और संगठन संरचना विषय पर कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने हमारा विचार परिवार, प्रदेश महामंत्री शिव नारायण महतो ने संगठन सरकार समन्वय और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने पिछले सात वर्षों में अंतयोदय पहल विषयों पर कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रभारी अभय वर्मन, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, राजेश यादव, आलोक स‍िंंह, प्रो. भोला कुमार सहित पूरे संगठन जिला नवगछिया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण वर्ग शिविर तीन दिवसीय है।

chat bot
आपका साथी