मनोरमा की मौत पर खूब रोया था विपिन, ब‍िहार का सबसे बड़ा घोटाले का राज खुलने का था डर

Bihar Scam Srijan Ghotala update भागलपुर की मनोरमा देवी की मौत पर भाजपा नेता विपिन शर्मा बहुत रोया था। उसे तथा अन्‍य लोगों को ब‍िहार के सबसे बड़े घोटाले का राज खुलने का डर था। यह डर सच साबित हुआ। आज व‍िप‍िन शर्मा जेल में है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:33 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 06:33 AM (IST)
मनोरमा की मौत पर खूब रोया था विपिन, ब‍िहार का सबसे बड़ा घोटाले का राज खुलने का था डर
भाजपा नेता व‍िप‍िन शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar, Scam Srijan Ghotala update: सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की सचिव मनोरमा देवी की 2017 में मौत के बाद श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे। उस समय विपिन खूब रोया था। कई प्रशासनिक अधिकारी की आंखों में भी आंसू थे। सभी को घोटाले का राज खुलने का डर था। छह माह बाद सभी डर सच साबित हुआ और घोटाला उजागर हो गया।

भाजपा किसान मोर्चा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन शर्मा सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक मनोरमा देवी के मुंहबोले बेटे के रूप तीन अरब से अधिक की संपत्ति इकट्ठा कर ली थी। मनोरमा देवी की मौत के बाद उसने सारे रुपये हड़प लिए। इसको लेकर विपिन शर्मा व मनोरमा देवी के पुत्र अमित कुमार के बीच काफी विवाद हुआ था। मनोरमा देवी के पुत्र अमित कुमार ने विपिन शर्मा से रुपये दिलाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता से बात की थी। भाजपा नेता ने सुलह कराने का भरोसा दिया था और रक्षाबंधन के दो दिन बाद आने की बात कही थी। अगर भाजपा नेता आ जाते और अमित व विपिन में सुलह हो जाती तो शायद घोटाले का राज पर से पर्दा नहीं हट पाता। जिस समय जिला प्रशासन का चेक बैंक पहुंचा, उसी समय बैंक वालों ने रुपये जमा करने के लिए सृजन की सचिव प्रिया कुमार पर दवाब डाला था। अमित कुमार ने 20 जुलाई 2017 को विपिन शर्मा से पैसे मांगे, लेकिन उसने रुपये लेने और देने से साफ इन्कार कर दिया था। इसके बाद अमित ने भाजपा के बड़े नेता से संपर्क किया और रुपये दिलाने की मांग की। जबतक भाजपा नेता आते तबतक 21 करोड़ का सृजन घोटाला उजागर हो चुका था।

विपिन शर्मा मनोरमा देवी के बड़े पुत्र का मित्र था। विपिन का मनोरमा देवी के घर लगातार आना-जाना होता था। मनोरमा देवी के पुत्र ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी और चलाने के दौरान दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मनोरमा देवी टूट गई। तब विपिन शर्मा मनोरमा देवी के मुंहबोला पुत्र बन गए। मनोरमा देवी का विश्वास जितने के बाद विपिन कारोबार के नाम पर रुपये लेने शुरू कर दिए। इसी दौरान विपिन शर्मा का संपर्क कुछ भाजपा नेताओं से हुआ। बिहपुर विधानसभा से विपिन के बड़े भाई को भाजपा से टिकट मिल गई, लेकिन वे चुनाव हार गए। इस दौरान विपिन तिलकामांझी स्टेट बैंक के सामने गली में एक पुराने मकान में रहता था।

विपिन आज से 14 साल पहले तक तिलकामांझी चौक पर एक छोटी सी दुकान चलाता था, और खान पट्टी में जूते-चप्पल की छोटी दुकान थी। जब विपिन पर पर मनोरमा देवी की कृपा बरसी तो तिलकामांझी चौक पर ही एक शोरूम, सीएस आवास के ऊपर दो दुकान, खलीफाबाग चौक पर चार शोरूम, देवघर में एक शोरूम, शीला भवन के पीछे एक मकान, जिसमें मनोरमा देवी के साथ आधा हिस्सा होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, पटना के राजा बाजार, देहरादून, दिल्ली व मुंबई में चार फ्लैट भी उसके नाम हैं। इसके अलावा अरबों की संपत्ति की खरीद की गई। उसने अपनी पत्‍नी के नाम भी करोड़ों की संपत्ति की खरीद की है।

chat bot
आपका साथी