Bihar: आइए जानिए... बांका जिले के सांसद और पांचों विधायकों ने कोरोना काल में क्‍या सहयोग किया

Banka coronavirus news update बांका जिले में 21 लाख की आबादी है। कोरोना वायरस का प्रकोप जिले में काफी बढ़ा हुआ है। जिले के सांसाद और सभी विधायकों ने कोरोना काल में क्‍या कुछ किया है और क्‍या योजनाएं हैं इस रिपोर्ट में पढ़ें।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 08:04 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 08:04 AM (IST)
Bihar: आइए जानिए... बांका जिले के सांसद और पांचों विधायकों ने कोरोना काल में क्‍या सहयोग किया
बांका के सांसद गिरिधारी यादव और सभी पांचों विधायक।

बांका [बिजेन्द्र कुमार राजबंधु]। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सभी के लिए जरुरी है। बिहार के बांका जिले में 21 लाख की आबादी के लिए एक सदर सहित 12 अस्पताल संचालित है। जहां कोरोना काल की अग्नि परीक्षा में कई केंद्र फेल साबित हुए। केंद्रों पर 35 एंबुलेंस होने की सूचना है। इसमें कई कारगर नहीं हैं। इस कारण मरीजों को दूसरे जगह ले जाने में प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेना मजबूरी है। जब जनता की समस्याएं सामने आई तो

जिले के पांच में दो विधायकों ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए विधायक निधि की राशि मेडिकल सुविधा के लिए दी है। जबकि कुछ गाइडलाईन के इंतजार में हैं। विधायक कोष की तीन करोड़ में राज्य सरकार द्वारा दो करोड़ की राशि लेने के बाद शेष एक करोड़ की राशि बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव व 80 लाख रुपये की राशि बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने प्रशासन को दी है।

शेष तीन विधायकों व सांसद इस बाबत मंगलवार तक वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। इधर, जिला प्रशासन द्वारा एक करोड़ की राशि से सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद तेज कर दी है। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि ऑक्सीजन यूनिट से प्रतिदिन 250 सिलेंडर ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। इसके लिए प्राेजक्ट बनाकर भेज दिया गया है।

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने सांसद मद की दो वित्तीय वर्ष की दस करोड़ की राशि ले लिया है। जबकि वेतनमद में भी कटौती की गयी है। इसके बाद भी कोरोना काल में जनता की सेवा किया जा रहा है।-गिरिधारी यादव, सांसद, बांका

अमरपुर रेफरल अस्पताल को दो एंबुलेंस दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बांका सहित सभी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके अलावा जो भी मांग होगी उसे पूरा करा किया जाएगा। - जयंत राज कुशवाहा, ग्रामीण कार्य मंत्री , बिहार

विधायक कोष की 80 लाख रुपये की लागत से बांका व बाराहाट प्रखंड को चार एंबुलेंस सहित अन्य मेडिकल सुविधा मुहैया करायी जा रही है। इसके लिए जिला योजना विभाग को राशि की अनुशंसा कर दी गयी है।  - रामनारायण मंडल, भाजपा विधायक, बांका

कटोरिया एवं बौंसी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान जो कमिया सामने आएगी। उसे दूर किया जाएगा। विधायक कोष की गाइडलाइन के अनुसार काम किया जाएगा।- डॉ निक्की हेंब्रम, भाजपा विधायक कटोरिया

दो करोड़ की राशि राज्य सरकार द्वारा लेने के बाद शेष एक करोड़ की राशि सर्व प्रथम उन्होंने बेलहर विधान सभा क्षेत्र में खर्च की अनुशंसा की है। बेलहर, चांदन एवं फुल्लीडुमर प्रखंड को एंबुलेंस सहित अन्य मेडिकल की सुविधा बहाल की जाएगी। - मनोज यादव, जदयू विधायक, बेलहर

मैं जनता के लिए समर्पित हूं। विधायक कोटे से 66 प्रतिशत की राशि राज्य सरकार ने कटौती की है। दो करोड़ की राशि सरकार धोरैया विधान सभा क्षेत्र में खर्च करें। यह मांग सरकार से की जा रही है। - भूदेव चौधरी, राजद विधायक, धोरैया

chat bot
आपका साथी