Bihar Assembly Elections 2020 : भाजपा नेता कर रहे कवायद, लोजपा को मनाने के लिए दिया यह सूत्र

Bihar Assembly Elections 2020 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की भेंट हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई सीटों पर चर्चा की। भाजपा और लोजपा में हुए इस समझौते पर कल विचार किया जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:05 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 :  भाजपा नेता कर रहे कवायद, लोजपा को मनाने के लिए दिया यह सूत्र
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान।

जमुई, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 :  बिहार में एनडीए गठबंधन में दरार न हो, इसके लिए लगातार पार्टी के बड़े नेता लगे हुए हैं। खासकर भारतीय जनता पार्टी अपने दो अन्य सहयोगी पार्टियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में लगे हुए हैं। इन दिनों लोजपा और जदयू में काफी विवाद चल रहा है। लोजपा अपनी सीट बढ़ाने के लिए भी लगातार दबाव बना रही है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान ने भेंट की।  

जदयू से नाराज लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को बीजेपी ने 27 विधानसभा और दो विधान पार्षद का आफर दिया है। इसके अलावा एक राज्यसभा की सीट भी देने पर सहमति जताई है। 27 की पूरी लिस्ट में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के लोकसभा क्षेत्र का जमुई और सिकंदरा भी शामिल है। हालांकि कुछ सीटों में अदला-बदली के भी संकेत मिले हैं। इसमें जमुई शामिल है। जमुई बदले लोजपा चकाई सीट पर अपनी दावेदारी ठोंकेगी। जमुई विधानसभा से बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी और देश-विदेश में निशानेबाजी में ख्याति प्राप्त गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह के लिए छोड़ सकती है। हालांकि अभी श्रेयसी तरफ से इसपर सहमति नहीं बनी है। श्रेयसी के बांका के अमरपुर सीट से भी चुनाव लड़ने की संभावना है। 

इधर लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान भाजपा के इस आफर से कितना सहमत हैं। यह पार्टी के संसदीय दल की बैठक के बाद ही तय हो पाएगा। इधर भाजपा ने जिन 27 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का आफर दिया है। उसमें ज्यादातर सीट सी ग्रेड के हैं। सोमवार की शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की भेंट हुई। इसी भेंट के बाद इन सीटों की लिस्ट सौंपी गई। 

27 सीटों की लिस्ट

गोविंदगंज, बिस्फी, अररिया, बहादूरगंज, किशनगंज, अमौर, बलरामपुर, मधेपुरा, अलीनगर, कियोटी, बरूराज, गड़खा, परसा, लालगंज, राजापाकर, तेघड़ा, अलौली, कहलगांव, मनेर, डेहरी, ओबरा, कटूम्‍बा, बेलगांव, रजौली, जमुई, सिकंदरा, कटोरिया 

इस बीच संभावना जताई जा रही है नाराज लोजपा को मना लिया जाएगा। लोजपा एनडीए के सहयोगी दल के नाते ही चुनाव लड़ेंगे। स्थानीय लोजपा कार्यकर्ताओं की मानें तो आम लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ झुकाव है। लोजपा सुप्रीमा भी प्रधानमंत्री के प्रशंसक हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में लोजपा की अहम भूमिका रही है। 

यह भी देखें: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में कांग्रेस का फंसा पेंच 

chat bot
आपका साथी